Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संजय कटियार, हनुमंत राव, ज्ञानेश उपाध्याय, राजेश लाहोटी, सतेंद्र भारिल और दीपक राजा के बारे में सूचनाएं

चर्चा है कि लखनऊ से शीघ्र ही नया सैटेलाइट न्यूज़ चैनल लांच होने वाला है. दावा है कि यह चैनल न सिर्फ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड बल्कि सम्पूर्ण हिंदी पट्टी का होगा. चैनल के प्रमोटर धर्मेश चतुर्वेदी और राजेश शर्मा बताए जाते हैं. वरिष्ठ पत्रकार संजय कटियार व हनुमन्त राव ने चैनल में प्रमुख पदों पर ज्वाइन कर लिया है.

पत्रिका छत्तीसगढ़ में हफ्ते भर के भीतर दो बड़े विकेट डाउन हो गए. पूर्व में तहलका से जुड़े रहे व वर्तमान में पत्रिका छत्तीसगढ़ में स्टेट ब्यूरो चीफ राजकुमार सोनी का तबादला कोयम्बटूर कर दिया गया है. इसके ठीक बाद 13 तारीख को स्टेट हेड ज्ञानेश उपाध्याय को भी पद से हटा दिया गया है. रायपुर के स्थानीय संपादक राजेश लाहोटी को नया स्टेट हेड बना दिया गया है. सोनी को सरकार के इशारे पर हटाये जाने की चर्चा है जबकि उपाध्याय को हटाना अबूझ पहेली है.

राजगढ़ से खबर है कि दैनिक भास्कर के जिला ब्यूरो को गम्भीर आरोपों के चलते निकाल दिया गया है. विगत दो माह से भास्कर द्वारा चल रही जांच में सत्यता की पुष्टि होने के बाद राजगढ़ जिला ब्यूरो सतेंद्र भारिल से त्यागपत्र लिखवाकर बाहर कर दिया गयाहै जबकि विज्ञापन विभाग के एक अन्य व्यक्ति को पुनः यथावत बहाली रहने दी है. बताया जाता है कि युवती से अश्लील चर्चा की आडियो क्लिप वायरल होने के बाद राजगढ़ से भास्कर कार्यालय भोपाल में शिकायत की गई थी.

विश्व संवाद केंद्र, पटना से पत्रकारीय करियर शुरू करने वाले दीपक राजा ने दैनिक महामेधा, विराट वैभव और लंबे समय तक राष्ट्रीय सहारा नोएडा से जुड़े रहने के बाद विगत दो वर्षों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए थे. उन्होंने डिजिटल मीडिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर इंडिया वॉयस के जरिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कदम रखा है.

https://www.youtube.com/watch?v=UmK1ihBhbN0

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन