Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

माखनलाल विवि में संजय द्विवेदी समेत कइयों के कामकाज में फेरबदल

माखनलाल विवि में संजय द्विवेदी समेत कई शिक्षकों के कामकाज में फेरबदल किया गया है. संजय द्विवेदी को एचओडी जनसंचार विभाग के पद से मुक्त कर मात्र प्राध्यापक जनसंचार विभाग कर दिया गया है. इसी तरह से डा. पवित्र श्रीवास्तव को वर्तमान दायित्वों के अलावा नया दायित्व एचओडी प्रबंधन विभाग का दिया गया है.

डा. सुनीता द्विवेदी को कंप्यूटर अनुपयोग विभाग से मुक्त कर एचओडी नवीन मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग बनाया गया है. डा. संजीव गुप्ता जो फिलहाल एचओडी संचार शोध हैं, को वर्तमान दायित्वों के अलावा विभागाध्यक्ष जनसंचार विभाग बनाया गया है.

प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अविनाश बाजपेयी को एचओडी की जिम्मेदारी से मुक्त कर अब मात्र प्राध्यापक बना दिया गया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन