Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संतोष मिश्र की नई पारी, सीपी श्रीवास्त और संजय सिंह से जबरन लिया गया इस्तीफा

लखनऊ से सूचना है कि संतोष मिश्र ने न्यूज वर्ल्ड इंडिया चैनल ज्वाइन कर लिया है. वे रिपोर्टिंग टीम के हिस्से बने हैं. संतोष India News Magazine और इंडिया न्यूज Channel दोनों मे बहुत पहले काम कर चुके हैं. वे दैनिक जागरण में भी सेवा दे चुके हैं.

लखनऊ से सूचना है कि संतोष मिश्र ने न्यूज वर्ल्ड इंडिया चैनल ज्वाइन कर लिया है. वे रिपोर्टिंग टीम के हिस्से बने हैं. संतोष India News Magazine और इंडिया न्यूज Channel दोनों मे बहुत पहले काम कर चुके हैं. वे दैनिक जागरण में भी सेवा दे चुके हैं.

झारखंड से जानकारी मिली है कि दैनिक जागरण में जबरन इस्तीफे का दौर चल रहा है. न्यूज एडिटर सीपी श्रीवास्तव और चीफ सब एडिटर संजय सिंह से संपादक किशोर झा ने जबरन इस्तीफा ले लिया है. बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को दोनों को डराकर उनसे इस्तीफा लिया गया. इस कारण जागरण कर्मियों में आक्रोश है. कुछ अन्य लोगों से भी इस्तीफा लेने की तैयारी है. सूचना यह भी है कि दैनिक जागरण रांची में कार्य कर रही महिला पत्रकार छाया ने भी इस्तीफा दे दिया है.

संपादक किशोर झा के रवैये के कारण दफ्तर में तनाव चरम पर है. इनके खास लोग आशीष झा, प्रभात झा, आलोक दीक्षित, सौरभ हैं. इन्हीं के साथ मिलकर लोगों को हटाने रखने का काम चल रहा है. जमशेदपुर के न्यूज एडिटर प्रियेश सिन्हा पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. उधर, जागरण से हटाए गए श्याम किशोर चौबे ने जागरण से 75 लाख का क्लेम किया है.

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. संजय सिंह

    January 26, 2017 at 6:09 am

    यह बकवास बंद करें। मैंने इस्तीफा दिया है। यह सच है, लेकिन जबरन लिया व कुछ लोग इसके पीछे हैं, यह अापने बिना मुझ से पूछे-जाने किस अाधार पर लिखा, इसे बताए। ताकि पता चले कि कौन है यह सूचना देने वाला। इस झूठी सूचना से मुझे काफी तकलीफ है। इस पो्र्टल की विश्वसनीसता पर भी सवाल है।

  2. Ruby Shukla

    February 11, 2017 at 8:13 pm

    Congratulations Big Brother Santosh Mishra Ji..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन