Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले डाक्टर के घर पीड़िता बारात लेकर पहुंची (देखें वीडियो)

दिल्ली की यौन शोषित मेडिकल छात्रा प्रकरण में नया मोड़ तब आया जब पीड़िता खुद गाजे-बाजे के साथ आरोपी डाक्टर के घर पहुंच गई. दिल्ली में डाक्टरी का पढ़ाई कर रहा आरोपी मूलत: बिहार के मोतिहारी जिले का है. पीड़िता भी दिल्ली रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही है. छात्रा दिल्ली से ट्रेन पकड़ कर बिहार के मोतिहारी जिले पहुंच गई और आरोपी के घर शादी का गौना लेकर चल पड़ी.

दिल्ली की यौन शोषित मेडिकल छात्रा प्रकरण में नया मोड़ तब आया जब पीड़िता खुद गाजे-बाजे के साथ आरोपी डाक्टर के घर पहुंच गई. दिल्ली में डाक्टरी का पढ़ाई कर रहा आरोपी मूलत: बिहार के मोतिहारी जिले का है. पीड़िता भी दिल्ली रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही है. छात्रा दिल्ली से ट्रेन पकड़ कर बिहार के मोतिहारी जिले पहुंच गई और आरोपी के घर शादी का गौना लेकर चल पड़ी.

ज्ञात हो कि आरोपी डाक्टर मनोज कुमार ने शादी का झांसा देकर मेडिकल छात्रा का कई साल तक यौन शोषण किया. डाक्टर ने जब शादी से इनकार किया तो लड़की ने न सिर्फ उसे कोर्ट में घसीटा बल्कि गाजे बाजे के साथ बारात लेकर उसके गांव पहुंच गई. नीचे दिए गए वीडियो लिंक से पता चलता है कि जब पीड़िता उसके घर बारात लेकर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला. डर के मारे लड़के के परिजन घर छोड़कर फरार हो चुके थे. दिल्ली से ट्रेन से मोतिहारी पहुंची पीड़ित लड़की ने स्थानीय थाने के प्रोटेक्शन में बारात निकाला और लड़के वाले के गांव पहुंची. आज पूरे मोतिहारी के एनजीओ लड़की के सपोर्ट में गांधी मूर्ति के नीचे धरने पर बैठेंगे. आरोपी का नाम मनोज कुमार है. उसने पति के रूप में कई बार पीड़िता के एबार्शन पेपर पर साइन किए हुए हैं. वीडियो देखने के लिए इस यूट्यूब लिंक पर क्लिक करें: https://www.youtube.com/watch?v=Kw_iZHJuNTw

इस प्रकरण को विस्तार से समझने के लिए नीचे दिए गए शीर्षकों पर क्लिक करें:

दिल्ली में रेप की शिकार और सिस्टम से उत्पीड़ित इस मेडिकल छात्रा को कैसे मिले न्याय?

xxx

रेप-उत्पीड़न की शिकार मेडिकल छात्रा का केस सुप्रीम कोर्ट के वकील उमेश शर्मा लड़ेंगे, पीड़िता ने जारी की रेपिस्ट की तस्वीरें

xxx

दिल्ली की यौन शोषित छात्रा न्याय के लिए जंतर-मंतर पर धरना देगी, पढ़ें प्रेस स्टेटमेंट

xxx

WE WANT JUSTICE : दुराचारी मनोज के खिलाफ एम्स पर जोरदार प्रदर्शन

xxx

रेप पीड़िता के समर्थकों पर एम्स कर्मियों और छात्रों का लाठियों और ब्लेड से हमला, महिलाओं के कपड़े फाड़े, एसपी ने भी गालियां दीं

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन