Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शिवेंद्र सिंह, पवन कुमार, अमर मौर्या, कंचन गुप्ता, अंबेश बाजपेयी के बारे में सूचनाएं

वाराणसी से खबर है कि अमर उजाला के सेल्सहेड एसपी सिंह ने जिन्दगी-मौत से जूझ रही मां की सेवा में समर्पित अपने विभागीय सहकर्मी लंका सेंटर के सीआई शिवेन्द्रसिंह को संस्थान की नौकरी से निकाल कर मानवीय संवेदना को शर्मसार कर दिया है। शिवेन्द्र के अनुसार उनकी मां की दोनों किडनी खराब हो गयी है, स्थानीय हास्पिटल में भर्ती है, इकलौती संतान होने से दिनरात माताजी की सेवा करने के कारण वे पिछले 12 दिनों से कार्यालय नहीं जा पाए। इसकी सूचना सेल्सहेड को मैसेज कर दे दी थी। छुट्टी लेने के बावजूद भी वे मौका मिलते ही सुबह अपने सेंटर पर जाकर अपनी ड्यूटी कर लेते थे। 14 जुलाई को आफिस जाने पर सेल्सहेड एस पी सिंह ने टर्मिनेशन लेटर देकर कहा ‘जाओ मौज करो’। सेल्स हेड के इस बर्ताव से शिवेन्द्रसिंह को मर्मान्तक पीड़ा हुई है।

दैनिक भास्कर मैनेजमेंट ने दिल्ली के सम्पादक देवेन्द्र भटनागर के माध्यम से कर्मचारियों को निकालने का सिलसिला जारी रखा हुआ है। भास्कर मैनेजमेंट ने रेवाड़ी में सब एडिटर व न्यूज एडिटर सहित 14 लोगों से इस्तीफा लिखाया था। लेकिन उन्हें कब तक हटाया जाएगा, यह अभी कहना मुश्किल है। गुड़गांव कार्यालय में 14 साल से फोटोग्राफर के रूप में कार्यरत पवन कुमार नरवाल व सीनियर रिपोर्टर अमर मौर्या से बिना परफॉरमेंस देखे मई महीने में इस्तीफा लिखा लिया था। पहले तो माना जा रहा था कि कंपनी बदलकर थर्ड पार्टी के तहत इन्हें रिज्वाइन करा लिया जाएगा। लेकिन अब 31 जुलाई के बाद उन्हें हटाने का ऐलान कर दिया है। भास्कर के गुड़गांव कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप में महिला रिपोर्टर कंचन गुप्ता को लिया गया है।

उत्तराखण्ड में ख़बरें अभी तक से अम्बेश बाजपेयी अपनी नयी पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। वह यहां बतौर स्टेट हेड नियुक्त किये गये हैं। उत्तराखण्ड में विगत कई वर्षों से पत्रकारिता करते हुए अम्बेश बाजपेयी ने कई संस्थानों को सेवा दी। उत्तराखण्ड में बतौर प्रदेश प्रभारी वे जैन टी.वी., न्यूज 1 इण्डिया के साथ-साथ टी.वी. 100 में प्रोग्रामिंग हेड जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उत्तराखण्ड के अलावा अम्बेश बाजपेयी राजधानी दिल्ली में रियल स्टेट वाच मासिक पत्रिका में बतौर ब्यूरो प्रमुख एवं जैन टी.वी. में सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर भी रह चुके है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन