Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘शुक्रवार’ अब दिल्ली से साप्ताहिक अखबार के रूप में भी

राष्ट्रीय पत्रिका ‘शुक्रवार’ अब दिल्ली से साप्ताहिक अखबार के रूप में भी प्रकाशित होने जा रहा। ‘शुक्रवार’ के संपादक अंबरीश कुमार ने बताया कि पत्रिका के साथ हर हफ्ते यह अखबार भी दिल्ली से प्रकाशित होगा। यह अखबार समाज के विभिन्न पहलुओं पर एक जीवंत बहस शुरू करने के साथ राज्यों के बदलते राजनैतिक हालात पर विशेष कवरेज भी करेगा। इन राज्यों में पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण तक के राज्य शामिल होंगे। इसके अलावा पर्यावरण ,शिक्षा स्वास्थ्य .खेती किसानी से लेकर विभिन्न अंचलों के जन जीवन के विभिन्न पहलुओं से आम लोगों को रूबरू कराएगी।

कला, साहित्य और सिनेमा के साथ मीडिया पर भी फोकस रहेगा। उन्होंने आग्रह किया है कि इसके लिए विभिन्न अंचलों से न सिर्फ पत्रकार बल्कि सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्त्ता, पर्यावरणविद, छात्र, शिक्षक, अफसर, किसान और लेखक आदि इस अखबार से जुड़े तो हमें इसे नया रूप देने में मदद मिलेगी। अंबरीश कुमार ने शुक्रवार के पाठकों से सुझाव भी मांगे है। शुक्रवार पाक्षिक को देश के अलग अलग हिस्सों में हाथो हाथ लिया गया है और उम्मीद है साप्ताहिक अखबार भी जल्द अपनी जगह बना लेगा। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. abhay

    October 15, 2015 at 2:00 am

    मैगज़ीन तो चला चुके अब अख़बार की बारी है l

  2. abhay

    October 17, 2015 at 2:23 am

    salary to di nahi jati hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन