Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

सिपाही भर्ती परीक्षा में विवाहित हिंदू महिलाओं के प्रतीक उतारने पर महिला आयोग में शिकायत

आजाद अधिकार सेना की राष्ट्रीय महासचिव डॉ नूतन ठाकुर ने सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान विवाहित हिंदू महिलाओं के वैवाहिक प्रतीकों को जबरदस्ती परीक्षा हॉल के बाहर उतारे जाने के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली को शिकायत भेजी है.

उन्होंने कहा है कि ग्राम देवड़ा तहसील गौरीगंज अमेठी निवासी शिवांगी मिश्रा पत्नी हिमांशु पांडे द्वारा उन्हें दी गई जानकारी के अनुसार 18 फरवरी 2024 को गौरीगंज के शिव महेश गर्ल्स इंटर कॉलेज में ड्यूटी पर कर्मचारियों द्वारा उनका मंगल सूत्र, चूड़ी, कंगन, पायल, रिंग सब कुछ उतरवा दिया गया, जिससे उनके दिल को बहुत बढ़ा सदमा लगा हुआ है.

इस संबंध में हिमांशु पांडे ने डीएम अमेठी और एसपी अमेठी से बात की, जिन्होंने कहा कि ऊपर से आदेश आया था.

नूतन ठाकुर ने विवाहित हिंदू महिलाओं की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाने का आदेश देने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन