Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सोशल मीडिया पर साइबर गुंडागर्दी से बचने का एक ही तरीका है…

Dilip C Mandal : सोशल मीडिया पर साइबर गुंडागर्दी से बचने का एक ही तरीका है कि आप बचने की कोशिश न करें। आप बच जाएँगे।

Dilip C Mandal : सोशल मीडिया पर साइबर गुंडागर्दी से बचने का एक ही तरीका है कि आप बचने की कोशिश न करें। आप बच जाएँगे।

1. दी जा रही गालियों से न डरें। दी जा रही गालियाँ आपका नहीं, गाली लिखने वालों का परिचय है। मैं तो अक्सर गालियों को डिलीट भी नहीं करता।

2. अगर गालियाँ न दी जा रही हों, तो आपके लिए यह चिंतित होने का समय है। क्या आप ऐसा कुछ भी नहीं कर रहे हैं कि न्याय और लोकतंत्र के विरोधी आपको गालियां दें? यह तो बुरी बात है। कुछ तो ऐसा कीजिए कि बुरे लोग आपसे नाराज हों।

3. अगर आपके जीवन में ऐसा बहुत कुछ है, जिसे आप छिपाना चाहते हैं और जिनके खुल जाने से आपको दिक्कत हो सकती है, तो सोशल मीडिया आपके लिए नहीं है। आप लिमिटेड फ़्रेंड लिस्ट से काम चलाएँ और कमेंट ऑप्शन सिर्फ फ़्रेंड के लिए रखें। या फिर आप अखबार में लेख लिखें या टीवी पर विश्लेषक गेस्ट बनकर पेश हों।

4. इसमें किसी की तो जीत होनी है। आपका पीछे हटना उनकी जीत है।

5. गालियों से डरकर पीछे हटने का मतलब है कि आप जो लिख रहे थे वह आपके लिए फ़ैशन था। आपको खुद से पूछना चाहिए कि आपकी इज़्ज़त बडी है या आपके विचार।

आप बताएँ कि आपकी क्या राय है।

वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मंडल के फेसबुक वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन