Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी में अमर सिंह की आधिकारिक एंट्री की पटकथा लिखी जा चुकी है!

समाजवादी पार्टी में विस्फोट देखने के लिए तैयार रहिए। अमर सिंह की आधिकारिक एंट्री की पटकथा लिखी जा चुकी है। चचेरे भैया रामगोपाल यादव की चूलें हिलाने की कमान शिवपाल सिंह ने थामी है। पहले ही वार में भ्रष्टाचार सम्राट इंजीनियर यादव सिंह के कारोबारी रिश्तेदार सांसद अक्षय यादव के पिताश्री रामगोपाल के कुछ विश्वस्त अफसर उड़ा दिए गए हैं। आयोग अध्यक्षों और सदस्यों की बलि पर पार्टी शांति से बैठी है और हाईकोर्ट में कुछ नहीं बोल रही। ये सब रामगोपाल के प्यादे हैं।

राजनीति के माहिर खिलाड़ी मुलायम सिंह यादव ने जो व्यूह रचना की है, उसमें शिवपाल खेल खेलेंगे और अखिलेश को ताकतवर बनाया जाएगा। आजम खां को शांत रहने के लिए मना लिया गया है। रामगोपाल दरअसल, पार्टी अध्यक्ष बनने का सपना देखने लगे थे। भविष्य में पार्टी में मुलायम की विरासत शिवपाल के पास होगी और सत्ता अखिलेश के हवाले। यादव सिंह प्रकरण की आंच में पार्टी अगले चुनाव में प्रदेश की सत्ता की आहुति नहीं देना चाहती, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के शातिर सीबीआई गेम से निकलने के लिए रामगोपाल से किनारा करना जरूरी हो गया है।

आगरा के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अनिल दीक्षित के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन