Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

स्टीव जॉब्स की जीवनी का दैनिक भास्कर के डिप्टी एडिटर जयजीत ने किया हिन्दी में अनुवाद!

सुशांत झा-

न पढ़ी हो तो पढ़िएगा। दैनिक भास्कर के डिप्टी एडिटर जयजीत अकलेचा ने सुंदर अनुवाद किया है। अंग्रेजी में आने के बहुत बाद आई है। इस पुस्तक में जॉब्स की कहानी के साथ-साथ कम्प्यूटर उद्योग का विकास और थोड़ा बहुत अमेरिका का इतिहास भी मिल जाएगा–खासकर विश्वयुद्धोत्तर काल का इतिहास।
हिंदी में मंजुल से प्रकाशित हुई है।


रंगनाथ सिंह-

आजकल जो जलवा एलन मस्क का है, वही जलवा हमारी पीढ़ी के लिए स्टीव जॉब्स का था। मस्क का डोमेन थोड़ा अलग है लेकिन दोनों की व्यक्तित्व में वह एक्स फैक्टर है जो उन्हें दूसरे कारोबारियों से अलग एक रोलमॉडल की तरह पेश करता है।

अपनी कमाई से स्टीव जॉब्स के प्रोडक्ट अफोर्ड करने लायक बनने से पहले से मैं उनका प्रशंसक बन चुका था। डिजिटल ईकोसिस्टम में काम करने वालों में वे सबसे बड़े रोलमॉडल थे। कम्प्यूटर, आईपॉड, आईफोन, आईपैड इत्यादि के माध्यम से जॉब्स प्रोडक्ट की दुनिया के भीष्म पितामह बन गये। हो सकता है कि इन प्रोडक्ट को यूज करने वाले जॉब्स के बारे में न सोचते-जानते हों मगर जो लोग प्रोडक्ट डेवलपमेंट से किसी भी रूप से जुड़े होंगे उनके लिए जॉब्स एक प्रेरक व्यक्तित्व थे और रहेंगे।

हिन्दी में काम करने वालों के लिए प्रोडक्ट डेवलपमेंट मतलब इंग्लिश एनवायरमेंट के प्रोडक्ट की सस्ती कॉपी को हिन्दी में अडॉप्ट कर लेना! हैसियत न हो तो भी हसरत रहती है। इसलिए स्टीव जॉब्स को हैरत से तकना कभी न छोड़ा। नीचे दिख रही किताब स्टीव जॉब्स के बारे में सबसे प्रमाणिक किताब मानी जाती है। अच्छी बात हुई कि अब ये हिन्दी में आ गयी। मंजुल प्रकाशन को इसके लिए साधुवाद। इसका हिन्दी में अनुवाद अनुभवी पत्रकार जयजीत अकलेचा ने किया है।

जिनकी ऐसे विषयों में रुचि हो उन नौजवानों को यह किताब पढ़नी चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन