Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जब ‘राष्ट्रवादी’ संपादक सुधीर चौधरी अपने प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बदज़ुबानी कर गए!

Vineet Kumar : दाग़दार संपादक सुधीर चौधरी ने प्रधानमंत्री की गरिमा को पहुँचायी चोट… जिस दाग़दार संपादक सुधीर चौधरी को प्रधानमंत्री के साथ पहली सेल्फी लेने का गौरव प्राप्त हो, वो प्रधानमंत्री किसी भारतीय मीडिया को इंटरव्यू न देकर विदेशी अख़बार को इंटरव्यू दे, ये पीड़ा आप और हम नहीं समझ सकते.

सेल्फी और कोयना सम्मान हासिल करने के बाद चौधरी संपादक का मंसूबा यहाँ तक रहा होगा कि वो उनके शो डीएनए को प्रधानमंत्री देश का राष्ट्रीय शो घोषित कर दें..अब ऐसे में उन्हें फरंगी शब्द इस्तेमाल करने की ज़रूरत पड़ जाती है तो आप एक कटिबद्ध संपादक की पीड़ा का अंदाज़ा लगा पाना हमारे बूते की बात नहीं है..

आप बस इतना समझ लीजिए कि ऐसे राष्ट्रवादी संपादक जब प्रधानमंत्री के लिए बदज़ुबानी कर सकते हैं तो बाकी के लिए….लेकिन फ़िरंगी शब्द इस्तेमाल करने से पहले संपादक चौधरी को सोचना चाहिए कि वो देश के प्रधानमंत्री पर ही नहीं, उस ग्लोबल छवि पर भी चोट कर रहे हैं जिसका लोहा पूरी दुनिया मान रही है. लिहाज़ा इससे वैश्विक स्तर पर अच्छा संदेश नहीं जाएगा..

युवा मीडिया विश्लेषक विनीत कुमार के फेसबुक वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन