Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

संवाददाता समिति ने दी वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र सिंह के परिजनों को 55 हजार की मदद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने लम्बे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र सिंह के परिजनों से आज मुलाकात कर उनके इलाज के लिए 55 हजार की फौरी मदद प्रदान की। इसी के साथ समिति ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह श्री सिंह के इलाज के लिए दस लाख रूपये देने की उसकी मांग पर शीघ्र निर्णय करे।

समिति के अध्यक्ष प्रांशु मिश्र व सचिव नीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने आज गोमती नगर स्थित वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र सिंह के आवास पर जाकर यह राशि प्रदान की। श्री सिंह लम्बे समय तक हिन्दी दैनिक आज से जुड़े रहे। दो वर्ष पूर्व वे नर्व की लाइलाज बीमारी के शिकार हो गये। इस समय उनका 80 फीसदी अंग काम नहीं कर रहा है। समिति ने कुछ दिन पूर्व उनकी हालात से प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल को अवगत कराते हुए उनसे मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दस लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की थी।

अभी तक सहायता राशि न मिलने के कारण फौरी मदद के तौर पर समिति ने 55 हजार रूपये की राशि उनकी पत्नी पूनम सिंह को प्रदान की। इस राशि में राज्य मुख्यालय में मान्यता प्राप्त संवाददाता सदस्यों का 30 हजार रूपये का योगदान है। शेष राशि समिति के सदस्यों ने अपनी ओर से एकत्रित की है। इसी के साथ आज पुनः समिति ने सरकार से सुरेन्द्र सिंह को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। सहायता राशि देने के प्रतिनिधिमण्डल में समिति के उपाध्यक्ष नरेन्द्र श्रीवास्तव, संजय शर्मा, संयुक्त सचिव अजय श्रीवास्तव, अमितेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अशोक मिश्र तथा सदस्य मुदित माथुर,काजिम रजा,आशीष श्रीवास्तव व वरिष्ठ पत्रकार आनन्द सिन्हा शामिल थे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन