Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने पत्रकार ताहिर सैफी को तीन वर्ष के लिए निलंबित किया

सेवा में,
समस्त सदस्यगण
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब

विषय: ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के सदस्य श्री ताहिर सैफी से संबंधित शिकायतों पर गठित अनुशासन समिति का निर्णय एवं कार्रवाई के संबंध में।

महोदय,

आप सभी अवगत हैं कि उक्त प्रकरण में दिनांक 11 सितंबर, 2015 को श्री राजेश भाटी की अध्यक्षता में अनुशासन समिति का गठन किया गया था। समिति ने दिनांक 21 सितंबर, 2015 को अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की है। जिसके मुख्य बिंदू इस प्रकार है।

सेवा में,
समस्त सदस्यगण
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब

विषय: ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के सदस्य श्री ताहिर सैफी से संबंधित शिकायतों पर गठित अनुशासन समिति का निर्णय एवं कार्रवाई के संबंध में।

महोदय,

आप सभी अवगत हैं कि उक्त प्रकरण में दिनांक 11 सितंबर, 2015 को श्री राजेश भाटी की अध्यक्षता में अनुशासन समिति का गठन किया गया था। समिति ने दिनांक 21 सितंबर, 2015 को अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की है। जिसके मुख्य बिंदू इस प्रकार है।

1. श्री ताहिर सैफी के विरूद्ध आरोपों की सत्यता जांचने के लिए 11 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। जिनसे स्पष्ट होता है कि प्रकरण में ताहिर सैफी की भूमिका संदिग्ध है।

2. श्री ताहिर सैफी को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए ई-मेल, ग्रुप व्हाट्स ऐप और मोबाइल फोन के जरिए पांच बार कहा गया। लेकिन, श्री ताहिर सैफी ने अपना पक्ष समिति के समक्ष नहीं रखा। ऐसी दशा में श्री ताहिर सैफी मनोवैज्ञानिक रूप से भी संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं।

3. श्री ताहिर सैफी, वादी गण और निष्पक्ष व्यक्तियों के मध्य इस प्रकरण को लेकर कई बार बैठकें और वार्तालाप हुए हैं। जिनकी ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग श्री श्यामवीर चावड़ा की ओर से समिति को उपलब्ध करवाई गई हैं। रिकॉर्डिंग देखने-सुनने से स्पष्ट होता है कि श्री ताहिर सैफी की भूमिका संदिग्ध रही है।

4. श्री ताहिर सैफी ने उन लोगों के नाम नहीं बताए, जिन्होंने नवभारत टाइम्स के संवाददाता श्री कपिल शर्मा को धमकी दी है। लेकिन खुद माफी मांगी है। जिससे यह साबित हो जाता है कि प्रकरण में उनकी संलिप्तता रही है।

5. समिति के अध्यक्ष श्री राजेश भाटी, दोनों सदस्य श्री अंशुमान यादव एवं श्री सुनील शर्मा उपरोक्त चारों बिंदुओं पर पूर्ण बहुमत में संतुष्ट हैं। जांच रिपोर्ट पर निम्न निर्णय लिया गया है।

निर्णय : श्री ताहिर सैफी को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब की सदस्यता से तीन वर्ष के लिए निलंबित किया जाता है। निर्णय की एक प्रति श्री ताहिर सैफी को ई-मेल कर दी गई है। वह चाहें तो हार्ड कॉपी कार्यालय से ले सकते हैं। विस्तृत रिपोर्ट कार्यकारिणी एवं महासभा के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए कार्यालय में उपलब्ध रहेगी।

भवदीय
सत्यवीर नागर
सचिव
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब
दिनांक: 23 सितंबर, 2015

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन