Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कहाँ गायब हो गया था आगरा का ताजमहल??

मदन मोहन सोनी-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगरा शहर में सुबह के समय में एयर क्वालिटी इंडेक्स लगभग 173 को पार कर चुका है। ऐसे में प्रदूषण की मार आगरा के पर्यटन को प्रभावित करने लगी है।

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के बाद अब ताजनगरी आगरा का बढ़ता प्रदूषण भी अब सुर्खियों में आ गया है। जिस तरीके से प्रदूषण ने दिल्ली में इंडिया गेट को अदृश्य कर दिया है, ठीक वैसे ही आगरा का ताजमहल भी गायब नजर आ रहा है।

दिल्ली के प्रदूषण का असर साफ साफ आगरा शहर पर भी नजर आ रहा है। दिल्ली एनसीआर की धुंध ने आगरा के वातावरण को भी खराब कर दिया है। आगरा में बढ़ते प्रदूषण की वजह से जिस ताज व्यू पॉइंट से पर्यटक यमुना नदी के साथ ताजमहल का दीदार किया करते थें, वहां से ताजमहल अब दिखाई नहीं दे रही है।

आपको बता दें कि आगरा के मेहताब बाग के पास स्थित ताज व्यू पॉइंट और आगरा विकास प्राधिकरण पार्क से पर्यटक ताज महल का दीदार करने आते थें। प्रदूषण की मार से अब ये जगह सूने पड़े हुए हैं। ताजमहल के मुख्य द्वार से भी ताजमहल दिखना बंद हो चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन