Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ब्रजेश मिश्र का चैनल ‘भारत समाचार’ टाटा स्काई पर भी हुआ प्रकट, याद रखें 587 नंबर

यूपी के चर्चित पत्रकार ब्रजेश मिश्र यूपी टीवी और नेशनल वायस के झटकों से उबरते हुए अब एक स्थिरता की ओर बढ़ रहा है. उनका अपना न्यूज चैनल भारत समाचार लंबी जद्दोजहद के बाद टाटा स्काई पर अवतरित हो चुका है. ‘भारत समाचार’ चैनल को अब टाटा स्काई पर 587 नंबर पर देखा जा सकता है. ब्रजेश मिश्र को चाहने वाले टाटा स्काई का नंबर 587 याद कर लें.

इस बारे में चैनल के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्र का कहना है कि खुद का काम शुरू करने में शुरुआत में जो दिक्कतें आईं, उससे काफी सबक मिला है. ‘भारत समाचार’ चैनल अब यूपी में खबरों का सबसे बड़ा नाम बनने की ओर अग्रसर है. टाटा स्काई पर यह चैनल 587 नंबर पर दिखने लगा है. जल्द ही अपने दर्शकों और चाहने वालों की दुवाओं से यह चैनल एयरटेल और डिश टीवी पर भी उपलब्ध हो जाएगा. जिले और गांव गिराव की हर छोटी बड़ी खबरों के लिए भारत समाचार जाना पहचाना नाम बनने लगा है. भारत समाचार डेन केबल पर 341 नंबर पर पहले से ही उपलब्ध है.

चैनल के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्र के मुताबिक बहुत जल्द यह चैनल यूपी के सभी रीजनल न्यूज चैनलों को मात देगा. ब्रजेश मिश्र ने इस मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहने वाले और संबल प्रदान करने वाले सभी लोगों को दिल से आभार जताया और कहा कि ये प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है जो हर मुश्किल में लड़ने-अड़ने-भिड़ने का ताकत देता है. उन्होंने अपने जानने-चाहने वालों से अपील की कि भारत समाचार चैनल के टाटा स्काई के 587 नंबर पर अवतरित होने का प्रचार-प्रसार सभी लोगों से करें ताकि जन-जन तक यह जानकारी पहुंच सके और सबका प्रिय चैनल अपनी उपस्थिति हर जगह दर्ज करा सके.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन