Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जी ग्रुप के लीगल नोटिस से डरे ‘द क्विंट’ ने कोबरा पोस्ट की स्टोरी डिलीट की

अलजजीरा ने कोबरा पोस्ट के स्टिंग पर खबर का प्रकाशन किया और चैनल पर स्पेशल शो प्रसारित किया…. आप भी देखें….

कोबरा पोस्ट द्वारा जी ग्रुप का स्टिंग किए जाने के बाद बौखलाए जी समूह ने कोबरा पोस्ट समेत चार उन न्यूज पोर्टल्स को लीगल नोटिस जारी किया है जिन्होंने कोबरा पोस्ट के स्टिंग से संबंधित वीडियो या खबर या फिर दोनों का प्रकाशन किया है. इसमें खुद कोबरापोस्ट के अलावा भड़ास4मीडिया, द वायर और द क्विंट शामिल हैं.

ताजी सूचना है कि जी ग्रुप के नोटिस से घबराए और भयभती ‘द क्विंट’ नामक वेबसाइट ने संबंधि खबर को ही डिलीट कर दिया है. द क्विंट की इस हरकत को लेकर लोग थू थू कर रहे हैं.

ज्ञात हो कि कोबरा पोस्ट के स्टिंग में पेटीएम वाले भी फंसे हुए हैं. पेटीएम ने कई नए मीडिया हाउसों और पोर्टल्स में पैसा लगाया हुआ है. इसलिए भी कोबरा पोस्ट के स्टिंग को दिखाने-प्रकाशित करने से कई मीडिया हाउस बच रहे हैं.

इस बीच, ताजी सूचना ये है कि एक तरफ जहां भारतीय मीडिया हाउस कोबरा पोस्ट के स्टिंग में फंसे हुए हैं और इस स्टिंग के बारे में बोलने लिखने से ज्यादातर मीडिया हाउस व पत्रकार बच रहे हैं, वहीं अलजजीरा नामक अंतरराष्ट्रीय मीडिया हाउस ने कोबार पोस्ट के स्टिंग को लेकर लंबी चौड़ी खबर का प्रकाशन किया है और अपने टीवी चैनल पर एक विशेष शो भी दिखाया है.

अलजजीरा के कवरेज को देखने पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.youtube.com/watch?v=p57Tj5ShTg8

https://www.aljazeera.com/programmes/listeningpost/2018/06/cobrapost-sting-indian-media-outlets-paid-news-180602061127433.html


कोबरा पोस्ट आर्थिक संकट में… अनिरुद्ध बहल की सिक्योरिटी मोदी सरकार ने वापस ली… देखें वीडियो…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन