Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जाकिर नाईक ने टाइम्‍स नाऊ और अरनब गोस्‍वामी पर मानहानि के एवज में 500 करोड़ रुपये मांगा

इस्‍लामिक उपदेशक डॉ. जाकिर नाईक ने न्‍यूज चैनल टाइम्‍स नाऊ और उसके एडिटर इन चीफ अरनब गोस्‍वामी को 500 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। नाईक ने यह नोटिस उनके खिलाफ हेट कैम्‍पेन और मीडिया ट्रायल चलाने के खिलाफ भेजा है। जाकिर नाईक के वकील मुबीन सोलकर की ओर से भेजे गए नोटिस में चैनल पर धार्मिक समुदायों के बीच वैर और घृणा फैलाने और नाईक व मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है।  नोटिस में मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने की भी बात कही गई है।

जाकिर नाईक वर्तमान में विदेश में हैं और उनके खिलाफ कई एजेंसियां इस्‍लामिक स्‍टेट से जुड़े आतंकियों को ढाका में हमला करने के लिए उकसाने के मामले की जांच कर रही है। यह आरोप लगने के बाद से नाईक भारत नहीं आए हैं और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मीडिया से बात की है। उन्‍होंने मीडिया पर ट्रायल चलाने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने पहली बार किसी न्‍यूज चैनल को नोटिस भेजा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन