Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ट्रेन से चलने वालों को अब थोड़ा डरना ज़रूरी है!

शीतल पी सिंह-

आज सुबह रेलवे दो अलग-अलग जगहों पर पटरी से उतरी मिली। कानपुर में एक सवारी गाड़ी और बंगाल में एक मालगाड़ी! लगभग रोज़ कहीं न कहीं रेल पटरी से उतर रही है लेकिन मंत्री जी की ढिठाई का कोई दूसरा सैंपल नहीं दिख रहा है।


कनुप्रिया-

कोई प्लेन से कहीं जाता है तो हम बोलते रहे हैं have a safe flight अब कोई ट्रेन से जाता है जो अब तक सबसे सुरक्षित मानी जाती थी, सड़क से भी ज़्यादा, तब उसे भी कह देते हैं have a safe train travel.

जिस संख्या में ट्रेन दुर्घटनाएँ हो रही हैं क्या उस पर जाँच नही बिठाई जानी चाहिए? लगता है ट्रेन बजट में बहुत कमी की गई है, इसलिये पटरियों की सार सम्भाल नही हो रही है, tax में तो कोई कमी नही की गई, सारा पैसा जा कहाँ रहा है आख़िर?

मगर शायद हम इसे भी new normal की तरह accept कर चुके हैं. जान से ज़्यादा इस देश मे कुछ भी सस्ता नहीं.


Govind pratap Singh –

बिहार के बेतिया में PM Modi की सभा हुई थी ।इस सभा में..

  • पंडाल का ख़र्चा – 15 करोड़ रुपये
  • हेलिपैड बनाने का खर्चा – 3.5 करोड़ रुपये
  • एक सभा का कुल स्थानीय खर्च – 24 करोड़

इसमें खुद मोदीजी के आने जाने और सात लेयर की सुरक्षा पर लगने वाला खर्च शामिल नहीं है । साथ ही इसके प्रचार प्रसार पर केंद्रित खर्च भी इसमें शामिल नहीं है ।

इस सभा में जो स्थानीय खर्च आया, उसका बिल समस्तीपुर रेल मंडल ने भरा।

और आप सोचते रहते हैं कि रेल रोज़ाना पटरी क्यों छोड़ रही है? प्रधानमंत्री साल भर सभाएँ / उद्घाटन आदि के समारोह करते रहते हैं और विभिन्न विभाग इसके बिल भरते रहते हैं ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन