Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘घी न्यूज़’ पर दलाल न्यूज़ एजेंट (डीएनए ) नामक भांड टाइप कार्यक्रम

कल रात ‘घी न्यूज़’ पर दलाल न्यूज़ एजेंट (डीएनए ) नामक भांड टाइप कार्यक्रम देख रहा था… घी टीवी का नामकरण संस्कार हमारे ज्येष्ठ भ्राता श्री Sheetal P Singh जी ने किया है… कार्यक्रम का एक सूत्रीय एजेंडा था दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलना चाहिए । इसके लिए घी टीवी पर दिए जा रहे तर्क निम्नलिखित हैं ।

कल रात ‘घी न्यूज़’ पर दलाल न्यूज़ एजेंट (डीएनए ) नामक भांड टाइप कार्यक्रम देख रहा था… घी टीवी का नामकरण संस्कार हमारे ज्येष्ठ भ्राता श्री Sheetal P Singh जी ने किया है… कार्यक्रम का एक सूत्रीय एजेंडा था दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलना चाहिए । इसके लिए घी टीवी पर दिए जा रहे तर्क निम्नलिखित हैं ।

1- अगर दिल्ली पूर्ण राज्य बन गया तो अरविन्द केजरीवाल राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के घर का पानी बिजली काट देंगे ।

2- अगर दिल्ली पूर्ण राज्य बन गयी तो अरविन्द केजरीवाल यहाँ दूसरे राज्यों से आने वाले राज्यों के मंत्रियों विधायकों को गिरफ़्तार कर लेंगे ।

3- अगर दिल्ली पूर्ण राज्य बन गयी तो अरविन्द केजरीवाल यहाँ दूसरे राष्ट्रों से आने वाले प्रतिनिधियों के विमान दिल्ली में नहीं उतरने देंगे ।

4- अगर दिल्ली पूर्ण राज्य बन गयी तो अरविन्द केजरीवाल दिल्ली स्थित तमाम विदेशी दूतावासों के अधिकारीयों और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लेंगे ।

5- अगर दिल्ली पूर्णराज्य का दर्जा हासिल कर लेती है तो अरविन्द केजरीवाल दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

आप निष्पक्ष होकर बताईये क्या इनमें से एक भी तर्क ऐसा है जो दिल्ली को पूर्णराज्य का दर्जा ना देने की बात को मजबूत करता हो। दरअसल अपनी राज्यसभा की सीट पक्की करने की जुगत में लगे घी न्यूज़ के मालिक बीजेपी के घोषणा पत्र में दिल्ली की अवाम से किये गए सबसे बड़े वादे को पूरा ना करने के लिए बहाने निकाल कर ला रहे हैं… लेकिन मैं हैरान इस बात को लेकर हूँ कि क्या बीजेपी में वैचारिक शून्यता इस हद तक बढ़ गयी है कि अपने चाटुकारों की बेवकूफियां भी नज़र आनी बंद हो गयी हैं।

अरे भाई अरविन्द केजरीवाल को समझ कर क्या रखा है ? भला क्यों अरविन्द राष्ट्रपति भवन और पीएम हाउस की बिजली पानी बंद करेंगे ? क्यों अरविन्द केजरीवाल दूसरे राज्यों के विधायकों और मंत्रियों को जेल भेज देंगे । कम से कम एक तर्क तो सही दे दिया होता भाई ।

खैर जयहिंद

शगुन त्यागी के एफबी वॉल से

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन