Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में आरटीआई कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़े, सरकार लागू करे व्हिसिल ब्लोअर्स सुरक्षा कानून

At DM office Gate

सूचना के अधिकार के प्रयोग से भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने वालों पर लगातार हो रहे हमलों को रोकने और उन्हें संरक्षण/सुरक्षा प्रदान करने के मुद्दे पर गुरुवार को सूचना का अधिकार अभियान उत्तर प्रदेश एवं अन्य सामाजिक सगठनों के कार्यकर्ताओं तथा बुद्धिजीवियों ने शास्त्री घाट, वरुणा पुल पर एक बैठक की. मुंशी प्रेमचन्द्र की जयंती के अवसर पर आयोजित इस बैठक में वक्ताओं ने देश में सूचनाधिकार कार्यकर्ताओं पर आये दिन होने वाले हमलों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि मुंशी जी ने अपने लेखन से समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, जुल्म, ज्यादती के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने को प्रेरित किया. उनकी रचनायें आज के समाज में भी प्रासंगिक हैं. वक्ताओं ने कहा कि व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए सूचना के अधिकार के प्रयोग करने वालों तथा भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के मामलों का खुलासा करने वालों का उत्पीड़न और उन पर हो रहे जानलेवा हमलों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से इस तरह की घटनाएं आम होती जा रहीं हैं. सरकार इसे रोकने के लिए कहीं भी दृढ संकल्पित नहीं दिख रही है. इस सम्बन्ध में उपलब्ध कानूनों का अनुपालन नहीं हो रहा है. अभी हाल में मउ में एक सूचनाधिकार कार्यकर्ता राजकुमार सिंह के ऊपर जानलेवा हमला इसका नवीनतम उदाहरण है. उत्तर प्रदेश में प्रभावी व्हिसिल ब्लोअर्स प्रोटेक्शन कानून लागू किया जाना नितांत आवश्यक है.

बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता एक मौन जुलूस के रूप में जिलामुख्यालय पहुंचे. इस दौरान आम जनता से इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी कराया गया. ”जनलोकपाल लागू करो”, “जन हित गारंटी कानून प्रभावी बनाओ”, “सूचनाधिकार कार्यकर्ताओं को सुरक्षा दो” आदि स्लोगन की पट्टियों के साथ चल रहे लोगों ने पर्चे का वितरण भी किया.

जिलामुख्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को मुख्यद्वार पर ही रोक दिया गया, जहाँ थोड़ी देर बाद जिलाधिकारी वाराणसी के प्रतिनिधि ने आकर ज्ञापन स्वीकार किया, जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मे निम्न मांगे की गयी हैं:
 
1.भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के मामलो को उजागर करने वालों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाय.
2.प्रदेश में व्हिसिल ब्लोअर्स प्रोटेक्शन कानून लागू किया जाय.
3.प्रदेश में सूचना के अधिकार कानून का प्रभावी ढंग से अनुपालन किया जाय और सभी विभागों द्वारा धारा 4-एक-बी के अंतर्गत सूचनाएँ स्वतः सुलभ कराई जांय.
4.प्रदेश में जन हित गारंटी कानून का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय.
5.प्रदेश में प्रभावी जन लोकपाल कानून लागू किया जाय.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. संदीप पाण्डेय, डॉ. दयानंद, डॉ. मुनीजा, डॉ. लेनिन रघुवंशी, नन्दलाल मास्टर, धनन्जय त्रिपाठी, डॉ. अवधेश दीक्षित, डॉ. आरिफ, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, श्रुति नागवंशी, प्रमोद निगम, अजय पटेल, गोकुल दलित, जाग्रति राही, डॉ. रमन पन्त, सतीश सिंह, विनय सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, दीन दयाल सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश पहल, सुरेश गाँधी, निसार अहमद खान, अरविन्द मूर्ती, इंदुशेखर सिंह, गिरसंत कुमार, अभिषेक, ओम प्रकाश मिश्र, हरिश्चंद्र, राज नारायण मौर्या, दिलीप दीक्षित, महेंद्र राठौर आदि शामिल रहे.

वल्लभाचार्य पाण्डेय
सह संयोजक, सूचना का अधिकार अभियान, उत्तर प्रदेश
मो. 9415256848

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन