Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विजय त्रिपाठी बने कानपुर अमर उजाला के संपादक, हरिश्चंद्र का देहरादून तबादला

कानपुर अमर उजाला के संपादक हरिश्चंद्र सिंह का स्थानांतरण देहरादून हो गया है। उनके स्थान पर देहरादून अमर उजाला के संपादक विजय त्रिपाठी अब कानपुर यूनिट के संपादकीय प्रमुख होंगे। 

कानपुर अमर उजाला के संपादक हरिश्चंद्र सिंह का स्थानांतरण देहरादून हो गया है। उनके स्थान पर देहरादून अमर उजाला के संपादक विजय त्रिपाठी अब कानपुर यूनिट के संपादकीय प्रमुख होंगे। 

दोनो संपादकों ने अपनी अपनी यूनिटों के स्तर पर अपना कार्यकाल बेहतर ढंग से निभाया है। अमर उजाला की कानपुर यूनिट चुनिंदा बड़े मुख्यालयों में है। इसका दायित्व भी काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। हरिश्चंद्र सिंह के कार्यकाल में इस यूनिट ने प्रसार और बाजार दोनो दृष्टि से कामयाबी पायी है। हरिश्चंद्र सिंह अमर उजाला के काफी सुलझे हुए संपादकों में से एक हैं। उनकी योग्यता को देखते हुए अखबार प्रबंधन ने उन्हें उत्तरांचल की राजधानी देहरादून स्थानांतरित किया है। कानपुर अमर उजाला में काफी दिनो से उनके स्थानांतरण की चर्चाएं थीं। काफी दिनो तक तो ऐसी चर्चाएं रहीं कि वह उत्तर प्रदेश की ही लखनऊ यूनिट का प्रभार संभालेंगे लेकिन वह कानपुर में बने रहे। यहां से पूर्व वह राजस्थान भास्कर में थे।

हरिश्चंद्र सिंह की तरह विजय त्रिपाठी भी स्वभाव से अत्यंत विनम्र और अमर उजाला के सुयोग्य संपादकों में से एक हैं। अमर उजाला देहरादून ज्वॉइन करने से पहले वह दैनिक जागरण में थे। विजय त्रिपाठी लंबे समय कानपुर अमर उजाला में भी रहे हैं। कानपुर जैसी बड़ी यूनिट का दायित्व सौंपने के पीछे प्रबंधन की दृष्टि में उनकी कार्यकुशलता और अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे रिश्ते रहे हैं। उनके कानपुर अमर उजाला ज्वॉइन करने की सूचना से यहां के सभी विभागों के कर्मचारियों में उत्साह बताया जाता है।   

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन