Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘आज’ अखबार के संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार यदुनन्दन गोस्वामी का निधन

दैनिक ‘आज’ अखबार कानपुर और बरेली के पूर्व स्थानीय सम्पादक यदुनन्दन गोस्वामी का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. श्री गोस्वामी का निधन 11 जून की रात 12 बजे उनके पैतृक निवास फतेहगढ़ जिला फर्रुखाबाद में हुआ.

उनके बड़े पुत्र प्रमोद गोस्वामी लखनऊ पीटीआई के ब्यूरो प्रमुख के पद पर रहे हैं. वे वर्तमान में उपजा के संरक्षक मंडल के सदस्य हैं. छोटे पुत्र प्रदीप गोस्वामी फर्रुखाबाद जिले में पीटीआई, आकाशवाणी, दूरदर्शन के जिला प्रतिनिधि के साथ उपजा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं.

स्वर्गीय यदुनंदन गोस्वामी जी का अंतिम संस्कार मंगलवार 12 जून को दोपहर 12 बजे उनके पैतृक जनपद फरुखाबाद में किया गया. प्रदेश के सभी पत्रकारों की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई.

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने ईश्वर से श्री यदुनंदन गोस्वामी की आत्मा को सदगति देने के लिए प्रार्थना की।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन