Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

अमावस की एक रात… गोवर्द्धन परिक्रमा मार्ग… यशवंत को एक भिखारी का भूखदान

मथुरा वृंदावन कई बार जा चुका हूं. गोवर्द्धन व बरसाना इस बार जाना हुआ. ये सब मथुरा जिले में ही है. गोवर्द्धन में सात कोसी यानि 21 किमी परिक्रमा की परंपरा है. मैं अमावस की रात 12 किमी पैदल टहला. अदभुत लगा. नाइट आउट की इतनी मजेदार जगह मुझे आजतक नहीं मिली. तरह तरह के लोग. ढेर सारी दुकानें. आस्था और आधुनिकता एक साथ नंगे पांव.

अंतिम स्लाइड में देखें उन कुछ तस्वीरों और वीडियोज को जिनके देखे बगैर आप गोवर्द्धन में रात की परिक्रमा को संपूर्णता में नहीं समझ सकते>

मार्केटिंग फील्ड से जुड़े तीन युवा नंगे पांव में रात में 21 किमी परिक्रमा बेहद सहज भाव में कर गए… एक सेल्फी तो बनती है..

परिक्रमा मार्ग पर चाय पान पराठे की दुकानों के अलावा ढेर सारे भिखारी और अलाव भी है.. चहल पहल चहुंओर…

ठंढ में गरम खाने से आनंददायक भला क्या हो सकता है…. छोटी छोटी खुशियां जीते परिक्रमा मार्ग के भिखारी

मनुष्यों के साथ कुत्तों का भी जीवनचक्र इसी परिक्रमा मार्ग पर चलता है… सोने से लेकर निपटने तक…

और ये हैं वो शेष वीडियोज, जिन्हें रात में परिक्रमा के दौरान शूट किया>

लिपट कर सोते दो बंदर…

चाय पान की दुकान और रामायाण सीरियल लगातार

गरीबों को दान से बड़ा पुण्य कहां

लेखक यशवंत सिंह भड़ास के एडिटर हैं. उनसे संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

Pages: 1 2 3 4

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन