Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

योगेश योगी ने अमर उजाला को कहा अलविदा, ईटीवी में एसाइनमेंट हेड बने

पिछले दस सालों से अमर उजाला के साथ काम कर रहे डॉ योगेश योगी ने अमर उजाला को बाय-बाय कह दिया है। योगेश योगी अब अपनी नई पारी ईटीवी के साथ शुरू करेंगे। ईटीवी में उन्होंने उत्तराखंड एसाइनमेंट हेड ज्वाइन किया है। योगेश योगी वर्तमान में अमर उजाला देहरादून में स्टेट ब्यूरो में कार्यरत थे। इसके पहले अमर उजाला के हरिद्वार और रुड़की ब्यूरो के इंजार्ज रह चुके हैं। डॉ योगेश योगी ने अपने फेसबुक पेज पर नई पारी की जानकारी कुछ इस तरह दी है:

”अलविदा अमर उजाला, आज से ईटीवी के साथ, 2006 में 24 साल की उम्र में अमर उजाला के साथ जुड़ा था। बिल्कुल कच्चे घड़े की तरह। पत्रकारिता में सब कुछ यहीं से सीखा। अमर उजाला में सभी साथियों का सहयोग मिला। भरोसे के चलते ही मुझे हरिद्वार और रुड़की में ब्यूरो इंचार्ज की जिम्मेदारी मिली। स्टेट ब्यूरो में काम करने का सौभाग्य मिला। दस साल का सफर शानदार रहा। कुछ बाधाएं आती हैं वो भी इसलिए कि हम रुक ना जाएं। बाधाएं ना हों तो नए रास्ते कैसे खुलेंगे। आज अमर उजाला से इस्तीफा देते समय मन थोड़ा भारी था। लेकिन नए परिवार से जुड़ने की खुशी इससे कही ज्यादा है। आज से ई टी वी उत्तराखंड में एसाइनमेंट हेड के तौर पर सेवा देना शुरु कर दिया है। आप सभी के सहयोग से ई टी वी को अधिकतम देने का प्रयास करूँगा। धन्यवाद अमर उजाला, काम, नाम और सम्मान देने के लिए।”

उधर, ‘पलपल इंडिया डॉट कॉम इंटरनेट समाचार पत्र ने सोनी सिन्हा को झारखंड का स्टेट हेड नियुक्त किया है। सिन्हा ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। स्टेट हेड के साथ उन्हें निदेशक (झारखंड) भी बनाया गया है। अगले कुछ महीनों में पलपल इंडिया झारखंड के प्रत्येक जिले में अपना नेटवर्क बनाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन