Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

CM योगी और यूपी के लॉ एंड आर्डर पर बना यह कार्टून हो रहा वायरल



Anil Jain : न्यू इंडिया की न्याय व्यवस्था! महज साढे सात लाख रुपए के आर्थिक अपराध के कथित आरोपी देश के पूर्व वित्त मंत्री को जमानत मिलने में 106 दिन लग जाते हैं, जबकि उन्नाव के बलात्कारी दरिंदों को महज नौ दिन में जमानत मिल जाती है। जमानत पर छूट कर ये दरिंदे अपने बलात्कार की शिकार लडकी को उस वक्त कैरोसिन डालकर जला देते है, जब वह अपने मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट जा रही होती है। जलाने की घटना के तीन दिन बाद (शुक्रवार की रात) दिल्ली के एक अस्पताल में वह लडकी दम तोड देती है।

पहचान लीजिए इन पांचों दरिंदों को और इनके नामों पर भी गौर कीजिए। माननीय न्यायालयों में राजनीति और पैसा तो बोलता ही है, जाति और संप्रदाय भी खूब बोलता है। हैदराबाद एनकाउंटर पर तालियां बजाने वाली फर्जी न्यायप्रिय लोगों की जमात इन दरिंदों के एनकाउंटर की मांग नहीं करेगी? मैं भी नहीं करुंगा, क्योंकि मैं पुलिसिया इंसाफ यानी एनकाउंटर किए जाने के खिलाफ हूँ।

Atul Tiwari Aakrosh : आप इन्हें इंसान माने या ब्राह्मण..पर मेरी नजर में ये सिर्फ भेड़िए हैं..ये वो जानवर हैं जो पूरे मानव सभ्यता के लिए खतरा बन चुके हैं और ऐसे दरिंदों का सिर्फ एक ही इलाज है और वो ये है कि पुलिस इन भेड़ियों को गोली मारकर हमारे समाज की हमारी बच्चियों को सुरक्षित वातावरण दे..! इनकी तस्वीर वायरल करने में कोई कसर मत छोड़िएगा..


Samar Anarya : हैदराबाद : पुलिस अपराध का सीन दोहराती है।

उन्नाव : सीबीआई चार्जशीट प्रमाणित बलात्कारी भाजपा विधायक अपराध दृश्य दोहराता है- पुलिस झुक के सलाम करती है।


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन