Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ज़ी ग्रुप ने स्टार इंडिया से वापस मांगे 69 करोड़ रूपये, ये है कारण!

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने स्टार ग्रुप से कथित तौर पर 69 करोड़ रूपये का रिफंड मांगा है. ज़ी द्वारा जारी तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम में कहा गया है कि मांगा गया रिफंड दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते का हिस्सा है.

ज़ी का कहना है कि आईसीसी डील के मामले स्टार के दावों का मुकाबला करने के लिए उसके पास मजबूत आधार हैं. समझौते के अनुसार ज़ी ने कहा कि उसने डिपाजिट तथा बैंक गारंटी के अपने शेयर के लिए बैंक गारंटी और इंट्रेस्ट के तौर पर 72 करोड़ रूपये इकट्ठा किए हैं.

वहीं दूसरी तरफ स्टार के वकील ने ज़ी को भेजे अपने पत्र में कहा कि, पहली किस्त के रूप में 203.5 मिलियन डॉलर के भुगतान में चूक के कारण आईसीसी टीवी राइट्स डील की विफलता के लिए ज़ी को जिम्मेदार ठहराया है. स्टार इंडिया ने ज़ी पर बैंक गारंटी के कमीशन पर 17 करोड़ रूपये का भुगतान नहीं करने का आरोप भी लगाया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ज़ी ने स्टार पर अप्रूवल हासिल न कर पाने तथा आवश्यक पेपर्स और समझौतों को निष्पादित करने में असफल रहने के कारण एग्रीमेंट को बरकरार नहीं रखने का जवाबी आरोप लगाया है. जिसमें कहा गया है कि समझौता वित्तीय प्रतिबद्धताओं बैंक व कार्पोरेट गारंटीज और अंत में सब-लाइसेंसिंग डील के लिए आईसीसी अप्रूवल पर निर्भर करता है.

ज़ी मैनेजमेंट का मानना है कि स्टार ने अपने आचरण से एलायंस समझौते और उसकी शर्तों का उल्लंघन किया है. साथ ही परिणामस्वरूप कांट्रैक्ट अस्वीकार कर दिया गया है.

कथित तौर पर ज़ी ने कहा कि उसने स्टार को बता दिया है कि एलायंस समझौते को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता. साथ ही ग्रुप ने स्टार को पेड किए गए 68.5 करोड़ रूपये वापस मांगे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन