Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

तेजप्रताप की सगाई और ‘ज़ी बिहार-झारखंड’ का कवरेज…. ग़ज़ब की पत्रकारिता चल रही है…

Pushya Mitra : टीवी मीडिया प्रयोगधर्मी है। अभी एक नया प्रयोग ‘ज़ी बिहार-झारखंड’ पर देख रहा हूँ। तेजप्रताप जी की सगाई का लाइव कवरेज चल रहा है। अतिथियों की भीड़ में संवाददाता माइक लेकर घूम रहा है।

ये लड़की की मौसी हैं, गोपालगंज से आई हैं। आपको कैसा लग रहा है? और आप लड़का के फूफा हैं, आप भी सपरिवार आये हैं, सच कहिये कैसा महसूस कर रहे हैं। ऐश्वर्या तो अभी तैयार होकर नहीं आयी है, लेकिन उनकी छोटी बहन से आपको मिलाते हैं जो तेजप्रताप की साली हैं। देखिये आज के मौके पर उन्होंने क्या पहना है?

सचमुच देखकर मन तृप्त हो गया। सगाई मौर्या होटल में चल रही है और शहनाई टीवी वाले बजा रहे हैं।

प्रभात खबर में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार पुष्य मित्र की एफबी वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन