Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

काशी पत्रकार संघ और यूपीएसजेए ने की जीत से शुरुआत

लखनऊ : केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हो रहे 8वें कबीर शाह स्मारक राज्य टी-20 मीडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में काशी पत्रकार संघ व यूपी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट असोसिएशन ने जीत के साथ शुरुआत की है। टूर्नामेंट के उद्‌घाटन मैच में काशी पत्रकार संघ ने इलाहाबाद पत्रकार असोसिएशन को 57 रन से हराया जबकि एक अन्य मुकाबले में यूपी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट असोसिएशन ने लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट असोसिएशन को 51 रन से मात दी।

गुरुवार को हुए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में काशी पत्रकार संघ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 192 रन बनाए। अनिल कुशवाहा ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इलाहाबाद पत्रकार असोसिएशन की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में एलएसजेए का सामना यूपीएसजेए से था। यूपीएसजेए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन का लक्ष्य रखा। प्रहलाद सिंह ने 58 व सत्येन्द्र मेहरोत्रा ने 31 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएसजेए की टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर 144 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट का उद्‌घाटन नवनीत सहगल (प्रमुख सचिव, सूचना) ने किया। इस अवसर पर अनुराग सिंह भदौरिया (राज्य खेल सलाहकार), आरपी सिंह खेल निदेशक आदि मौजूद रहे।

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. Gopalji

    August 5, 2015 at 10:34 am

    बधाई …..बधाई …..बधाई …..बधाई

  2. Gopalji Journalist

    August 5, 2015 at 10:36 am

    बधाई ….बधाई……बधाई ….बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन