Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हेमराज, जिज्ञासु, आनंद, नीरज, सुमन, राहुल, धीरेंद्र, अनुराग के बारे में सूचनाएं

हेमराज चौहान ने नेशनल दस्तक  वेब चैनल में बतौर रिपोर्टर नई पारी की शुरुआत की है. हेमराज इलेक्ट्रानिक मीडिया में लगभग सवा तीन साल तक असिस्टेंट प्रोडयूसर के तौर पर काम कर चुके हैं. वे न्यूज़ 24 में एसोसिएट प्रोडयूसर रहे. हेमराज ने जामिया मिलिया इस्लामिया में पीजी डिप्लोमा इन टेलीविजन जर्नलिज्म में गोल्ड मेडल पा चुके हैं. इसके पहले बीए इन मॉस कम्यूनिकेशन की डिग्री फार्च्यून इंस्टीट्यूट ऑफ टेलीविजन एंड कम्यूनिकेशन से फर्स्ट डिविजन में हासिल की.

अल्टरनेटिव मीडिया ग्रप की ओर से लौहनगरी जमशेदपुर में मीडिया हाउस शुरू किया गया है. इस मीडिया हाउस का उदघाटन तीन अक्टूबर को एक समारोह में झारखंड के पूर्व मुखयमंञी अर्जुन मुंडा ने किया. मीडिया हाउस के प्रधान संपादक एसएनएस जिज्ञासु हैं. जिज्ञासु प्रभात खबर, राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशें लागू नहीं करने पर राजस्थान पत्रिका समूह से इस्तीफा दे दिया.

खबर है कि दो माह पहले हिमाचल दस्तक में स्थानीय संपादक बने आनंद सिंह संस्थान को छोड़कर चले गये. बताया जा रहा है कि उनके साथ नीरज सिसोदिया ने भी हिमाचल दस्तक छोड़ दिया. निशीथ जोशी की टीम में जी के संवाददाता संजीव शर्मा आ गये हैं.

दबंग दुनिया में कार्यरत रहीं सुमन विश्वकर्मा ने एक अक्टूबर से नवभारत टाइम्स ज्वाइन किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दबंग में डीटीपी डिपार्मेंट का ४ साल से एक बार भी पगार नहीं बढा. इससे नाराज सुमन ने आखिरकार नवभारत टाइम्स ज्वाइन किया है.

उन्नाव से सूचना है कि अमर उजाला के क्राइम रिपोर्टर राहुल पाण्डेय ने अब दैनिक जागरण ज्वाइन कर लिया है. उनके साथ अमर उजाला के फ़ोटोग्राफर धीरेन्द्र सिंह भी जागरण पहुंचे हैं. एक साथ क्राइम रिपोर्टर और फोटोग्राफर के चले जाने से अमर उजाला संस्थान में हलचल मची हुई है. अमर उजाला में फोटोग्राफर की जगह खाली होते ही हिन्दुस्तान अखबार के फोटोग्राफर शुभम श्रीवास्तव को अमर उजाला के प्रभारी अनुराग मिश्र ने अपने संस्थान का सदस्य बना लिया है. उन्नाव में जागरण, अमर उजाला और हिन्दुस्तान में उथल पुथल कई महीनों से चल रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन