नावेद शिकोह-
वाह लखनऊ! सारे विश्व में डिजिटल -यू ट्यूब मीडिया के विस्तार में भारत सबसे आगे है। यहां लाखों लाख मीडिया प्लेटफार्म पैदा होते जा रहे हैं। सैकड़ों स्थापित हैं। हजारों डटे हैं। रवीश कुमार, पुण्य प्रसून वाजपेई, अभिसार शर्मा, अजीत अंजुम जैसे देश के टॉप टेन टीवी मीडिया के सुपर स्टार चेहरे और ध्रुव राठी जैसी डिजिटल मीडिया की लोकप्रिय चर्चित हस्तियों के बीच रेस में आगे आना चमत्कार ही कहा जाएगा।
मीडिया में सबसे अधिक कॉम्पटीशन यूट्यूब की दुनिया में ही है। लेकिन गर्व की बात है कि बड़े-बड़े टीवी के स्थापित चेहरों, और देशभर में लाखों प्रोफेशनल न्यूज यूट्यूबर्स में अपना लखनऊ सबसे आगे है! यूट्यूब पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले और देखे जाने वाले सियासी पंडितों में लखनऊ सबसे ऊपर है। संजय जी, भरत जी और प्रज्ञा जी को बधाई।

प्रज्ञा मिश्रा-
दोस्तों मैं नई नई कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई करके निकली थी..मेरे मन मे्ं सवाल था कि हर मुद्दे पर टीवी के ऊपर सिर्फ नेता ही क्यों बोलते हैं..क्यों किसी आम आदमी के मुंह में कोई माइक नहीं लगाता..अलग अलग मुद्दों पर आम आदमी क्या सोचता है ये कोई क्यों नहीं दिखलाता..जब महिला एंकराएं सिर्फ स्टूडियो तक सीमित थीं..तब मैं पहली महिला पत्रकार थी जो सड़क पर लोगों के बीच माइक लेकर उतरी..
वो क्या सोचते हैं..उनकी अलग अलग मुद्दों पर क्या राय है ये रिकॉर्ड करना शुरू किया..लोगों ने बोलना शुरू किया..खूब बोले…देखते ही देखते आम लोगों की आवाज सोशल मीडिया के जरिए गूंजने लगी….लखनऊ में लोग मुझे प्रज्ञा बिटिया के नाम से जानने लगे..प्रज्ञा मिश्रा का माईक लखनऊ से पूरे यूपी पहंचा..फिर लगभग पूरे देश में यात्राएं होने लगीं…..सड़क से शुरू हुई कहानी आज नंबर गेम तक पहुंच गई है..नंबरों में आपने अपने चैनल उल्टा चश्मा यूसी को देश में टॉप टू में पहुंचा दिया है…
देश भर के तमाम बड़े बड़े दिग्गजों के बीच अपनी प्रज्ञा बिटिया को नंबर दो तक पहुंचाने के लिए शुक्रिया हालांकि मैं नंबर गेम को नहीं मानती..आप मेरे लिए संख्या नहीं हैं..आप मेरे लिए मेरा परिवार हैं..जब ये आंकड़ेबाजी नहीं होती थी..तब भी मैं इस बात को जानती थी आपका प्यार प्रज्ञा के लिए बहुत गहरा है..आप सब साथियों का बहुत बहुत शुक्रिया..मैं आपको दर्शक बिल्कुल नहीं कहूंगी..क्योंकि आप मेरे लिए दर्शक नहीं साथी हैं परिवार हैं..थैक्यू दोस्तों..



