Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

60 से कम आयु में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को भी मिले 5 लाख रुपये की धनराशि

लखनऊ- उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रान्तीय महामंत्री रमेश चन्द जैन ने प्रदेश के 60 वर्ष से कम आयु में दिवंगत होने वाले पत्रकारों के परिजनों को भी दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों की भांति 5 लाख रुपये की धनराशि दिए जाने की सरकार से मांग की है।

लखनऊ- उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रान्तीय महामंत्री रमेश चन्द जैन ने प्रदेश के 60 वर्ष से कम आयु में दिवंगत होने वाले पत्रकारों के परिजनों को भी दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों की भांति 5 लाख रुपये की धनराशि दिए जाने की सरकार से मांग की है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा विशेष रुचि लेने से प्रदेश के 60 वर्ष से कम आयु में दिवंगत होने वाले अधिवक्ताओं के परिजनों को 5 लाख रुपये की धनराशि दिए जाने की योजना साकार हुई है। यह धनराशि उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति के कारपस फण्ड से दी जाएगी। योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 12 सितम्बर 2015 को दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रित परिजनों को चेक वितरित कर किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की है कि अधिवक्ताओं की भांति दिवंगत पत्रकारों के परिजनों के कल्याण के लिए कारपस फण्ड की व्यवस्था कर उसका बजटीय प्रावधान किया जाए। इसके लिए यदि आवश्यक हो तो महाधिवक्ता महोदय से विधिक राय ली जा सकती है। उल्लेखनीय है कि गत् वर्षो प्रदेश के अनेक पत्रकारों का निधन 60 वर्ष से कम आयु में हो गया किन्तु दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को कोई वित्तीय मदद न मिल सकी अतः यह आवश्यक है कि अधिवक्ताओं की भांति पत्रकारों के परिजनों के कल्याण के लिए भी सरकार कदम उठाये।

प्रैस रिलीज


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन