Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भारत ने चीन के तीन पत्रकारों को निकाला

भारत ने चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के तीन पत्रकारों को निष्कासित कर दिया है। भारत में उनके काम करने के लिए जरूरी वीजा को आगे नही बढ़ाया गया है। इस कदम से दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव और बढ़ सकता है। तीनों पत्रकारों को 31 जुलाई तक भारत छोड़ने को कहा गया है। ये शिन्हुआ के नई दिल्ली और मुंबई में कार्यरत हैं। तीनों पत्रकारों की वीजा अवधि न बढ़ाने का कोई कारण सरकार की ओर से नहीं बताया गया है। यह फैसले ऐसे वक्त आया है, जब मसूद अजहर और उसके बाद एनएसजी पर चीन के अड़ंगे से दोनों देशों के बीच तनाव गहरा गया है।

गौरतलब है कि सरकारी नीति के मुखर आलोचक विदेशी पत्रकारों की वीजा अवधि न बढ़ाना, उन्हें देश से निकालने की एक आम प्रक्रिया समझी जाती है। दिसंबर में चीन ने उसके अशांत प्रांत शिनजियांग में उठाए गए कदमों की आलोचना करने पर एक फ्रांसीसी पत्रकार को निकाल दिया था। तीन चीनी पत्रकारों में से एक वु कियांग नई दिल्ली ब्यूरो में सात साल से काम कर रहे थे। शिन्हुआ चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग की अध्यक्षता वाली कैबिनेट के सीधे नियंत्रण में काम करती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन