Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दिव्या सिकरवार पीसीएस टॉपर : एक सामान्य पृष्ठभूमि की लड़की की ये सफलता बहुतों को प्रेरणा देती है!

अभिषेक प्रकाश-

दिव्या सिकरवार के टॉप करने पर मैं यह नहीं लिख रहा, यह तो केवल एक कारण हो सकता है। लेकिन एक सामान्य पृष्ठभूमि के बच्चे के लिए खासकर तब जब वह लड़की हो वह भी एक सामान्य पृष्ठभूमि की, तो इस तरह की सफलता बहुतों को प्रेरणा देती है।

दिव्या हमारे ऑफिस में कार्यरत एक सिपाही गजेंद्र की बहन है।अबकी साक्षात्कार से पहले गजेंद्र ने कहा कि सर एक बार उसको गाइड कर दीजिए।खैर गाइड मैं क्या ही करूंगा!लेकिन दिव्या से कुछ देर बातचीत जरूर हुई।यह सब सफलता किसी एक दिन या एक व्यक्ति की नही होती।ऐसी सफलताएं भी साझा प्रयास का परिणाम होती हैं।

अव्वल तो उसकी मेहनत उसकी रणनीति उसके परिवार, समाज और विद्यालय की सामूहिक मेहनत ऐसा इतिहास बनाती हैं।

महत्वपूर्ण यह है कि जिस तरह का शैक्षणिक परिवेश हम बनाते जा रहे हैं, जिस तरह शिक्षा खर्चीली और आडंबरपूर्ण होती जा रही है एक सामान्य परिवार के लिए उस दौड़ में शामिल होना लगभग कठिन होता जा रहा है।

यदि माता पिता ऐसी महंगी शिक्षा के लिए प्रयास भी करते है तो वह सब उसके सभी खुशियों और आत्मसम्मान को समझौता कर के ही संभव हो पाता है।और यदि परिवार उस रेस उस भेड़चाल में शामिल न हो तो ऐसा लगता है कि बच्चे का भविष्य बेकार है।

ऐसे जगह पर सामान्य का पहुचना ही अतिविशिष्ट सा हो जाता है।आज के दस साल बाद ऐसी कहानियां और भी कम होती जाएंगी यद्यपि समाप्त नही होंगी।

ये एक संबल है कि मेहनत जाया नही जाती और शिक्षा में निवेश एक मध्यवर्गीय परिवार के लिए सबसे बड़ा निवेश है।

लेखक अभिषेक प्रकाश बनारस में एसीपी के पद पर पदस्थ हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन