Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जंगल सफारी से लौटकर मोदी अपनी रैलियों में जनता से फिर वही सवाल पूछेंगे- ‘कांग्रेस और नेहरू परिवार ने पिछले सत्तर सालों में देश को क्या दिया?’

आज से पचास बरस पहले कांग्रेस राज में इंदिरा गांधी द्वारा शुरू किए गए और पचास साल तक कांग्रेस राज में ही फले- फूले प्रोजेक्ट टाइगर की कामयाबी की गोल्डन जुबली मना रहे हैं मोदी। इस समारोह के दौरान जंगल प्रवास व सफारी का “लुत्फ” भी उठा रहे हैं मोदी….. यहां से लौटकर अपनी रैलियों में जनता से वह फिर वही सवाल पूछेंगे कि कांग्रेस और नेहरू परिवार ने पिछले सत्तर सालों में देश को क्या दिया? क्या किया इस परिवार और पार्टी ने देश के लिए? लोग नेहरू नाम लगाने से शर्मिंदा क्यों होते हैं?

यह भी तय है कि उन्हीं चुनावी रैलियों में कांग्रेस और नेहरू परिवार को गरियाते समय देश में बाघों को बचाने के लिए शुरू किए गए प्रोजेक्ट टाइगर की कामयाबी का श्रेय भी वही ले लेंगे। क्योंकि उनका तो दावा ही यही है कि भारत में कहीं कुछ भी अगर अच्छा हुआ है तो वह 2014 में उनके आने के बाद ही हुआ है।

भोली – भाली जनता मोदी की इस बाजीगरी पर लहालोट हो जायेगी और नेहरू परिवार व कांग्रेस को सोशल मीडिया और हर जगह जमकर गरियाएगी।

मोदी इन रेलियों के खत्म होने के बाद फिर किसी और जगह जाकर कांग्रेस और नेहरू परिवार द्वारा शुरू किए गए किसी कार्यक्रम स्थल पर ऐसी ही शानदार तस्वीरें खिंचवाएंगे… छुट्टियां मनाएंगे और फिर लौटकर कांग्रेस और नेहरू परिवार को गरियाएंगे। जनता फिर उनके सुर में सुर मिलाकर लहालोट हो जायेगी… वाह क्या अद्भुत राजनीतिक माहौल चल रहा है देश में…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन