Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

काशी पत्रकार संघ और वाराणसी प्रेस क्लब के चुनावों में कौन जीता कौन हारा, देखें नतीजे

काशी पत्रकार संघ में अत्रि अध्यक्ष, अखिलेश महामंत्री, पंकज कोषाध्यक्ष बने, वाराणसी प्रेस क्लब में अरुण निर्विरोध अध्यक्ष, विनय शंकर मंत्री व संदीप कोषाध्यक्ष निर्वाचित

वाराणसी, 10 अप्रैल, 2023। काशी पत्रकार संघ के द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2023-2024) में अध्यक्ष पद पर डॉ॰ अत्रि भारद्वाज, महामंत्री पद पर अखिलेश मिश्र व कोषाध्यक्ष पद पर पंकज त्रिपाठी निर्वाचित घोषित किये गये। संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2023-2024) में अरुण मिश्र का निर्विरोध निर्वाचन हुआ जबकि विनय शंकर सिंह मंत्री व संदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये।

पराड़कर स्मृति भवन में सोमवार को हुई मतगणना के उपरांत निर्वाचन अधिकारी कृष्णदेव नारायण राय ने परिणामों की घोषणा की। संघ के अध्यक्ष पद पर डॉ॰ अत्रि भारद्वाज (85) ने बी॰ बी॰ यादव को (74) को 11 मतों से हराया। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर सुरेन्द्र नारायण तिवारी (111), उमेश गुप्ता (109) व डॉ॰ लोकनाथ पाण्डेय (93) विजयी घोषित किये गये। महामंत्री पद पर अखिलेश मिश्र (98) ने जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (92) को 6 मतों से हराया।

मंत्री के दो पदों पर सुनील शुक्ला (128) व अश्वनी कुमार श्रीवास्तव (102) विजयी घोषित किये गये। कोषाध्यक्ष पद पर पंकज त्रिपाठी (135) ने जयप्रकाश श्रीवास्तव (129) को 6 मतों से हराया।

कार्यसमिति के दस पदों के लिए कैलाश यादव (173), विनय कुमार सिंह (156), राधेश्याम कमल (151), अजय कृष्ण चतुर्वेदी (149), छवि किशोर मिश्र (114), मोहम्मद जावेद (110), अजय कुमार पाण्डेय (97), राजेश राय (89), राकेश सिंह (85) व अरुण कुमार सिंह (79) विजेता घोषित किये गये। यद्यपि कार्यसमिति के लिए आनन्द कुमार मौर्य को भी अरुण कुमार सिंह के बराबर 79 मत मिले, लेकिन लॉटरी के आधार पर अरुण कुमार सिंह को विजेता घोषित किया गया। संघ के कुल 311 सदस्यों में से 279 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

दूसरी तरफ वाराणसी प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पद पर संजय गुप्ता (139) ने अमित शर्मा (58) को 81 मतों से हराया। मंत्री पद पर विनय शंकर सिंह (110) ने रवीन्द्र कुमार पाठक (93) को 17 मतों से हराया। संयुक्त मंत्री पद पर देवकुमार केशरी (127) ने पंकज कुमार मिश्र (78) को 49 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर संदीप गुप्ता (126) ने रौशन कुमार जायसवाल (75) को 51 मतों से हराया।

प्रबन्ध समिति के पांच पदों पर हरिबाबू श्रीवास्तव ‘अन्नू’, रवि प्रकाश सिंह, मुन्ना लाल साहनी, राजू सिंह दुआ व अभिषेक सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। क्लब के कुल 232 सदस्यों में से 211 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

निर्वाचन मण्डल के सहयोगी सदस्यों के रूप में सर्वश्री शुभाकर दुबे, विकास पाठक, राजेन्द्र रंगप्पा व योगेश कुमार गुप्त एवं कार्यालय सहायक-विश्वदीप बापुली व राजीव चौरसिया थे। पराड़कर स्मृति भवन के अन्य कर्मचारियों ने भी भरपूर सहयोग दिया। निर्वाचन अधिकारी कृष्णदेव नारायण राय ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

कृष्णदेव नारायण राय
निर्वाचन अधिकारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन