Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

क्या पत्रकारिता के नाम पर बस विज्ञापन लाने का काम ही बाकी रह गया है? ‘हिन्दुस्तान’ के पत्रकार ने दिया इस्तीफा

आदरणीय श्री इंद्रमणि पांडेय जी
डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ
दैनिक समाचार-पत्र हिन्दुस्तान
एडिशन : सिद्धार्थनगर
यूनिट : गोरखपुर

विषय : दैनिक समाचार-पत्र हिन्दुस्तान के बढ़नी बीट प्रतिनिधि के रुप में कार्य करने में असमर्थता के संबंध में।

महोदय,

सादर सूच्य हो कि मैं विकास सिंह, आपके दैनिक हिंदी समाचार-पत्र हिन्दुस्तान के बढ़नी बीट प्रतिनिधि के रुप में बीते 8 वर्षों से जुड़ा हुआ हूं। जनोपयोगी व खोजपरक पत्रकारिता के बल हिन्दुस्तान को मजबूत करने का प्रयास रहा है।

बीते 15 अगस्त 2022 (गणतंत्र दिवस) व 26 जनवरी 2023 (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर बढ़नी क्षेत्र के संभ्रांतजनों का शुभकामना संदेश हिन्दुस्तान, सिद्धार्थनगर के अंक में प्रकाशित हुआ था। कतिपय कारणों से कुछ शुभकामना संदेशदाताओं (विज्ञापनदाताओं) द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके कारण उक्त दोनों अवसरों का जो भी बकाया है, उसका भुगतान कंपनी को नहीं कर पा रहे हैं। बीते कई राष्ट्रीय पर्वों पर बढ़नी से जुड़े अकेले प्रतिनिधि के तौर पर जिले में सबसे अधिक शुभकामना संदेश का सहयोग प्रदान करने वालों में शीर्ष तीन में हम सम्मिलित रहे हैं।

कौन किस परिस्थिति में है बिना इसका ख्याल रखे जिले के विज्ञापन प्रभारी श्री सुशील मिश्र द्वारा भुगतान के लिए बार बार फोन व मैसेज करके मानसिक तौर पर उत्पीड़ित किया जा रहा। हमेशा विज्ञापन के लिए दबाव बनाया जाता है। क्या पत्रकारिता के नाम पर बस विज्ञापन लाने का काम ही बाकी रह गया है ? इन परिस्थितियों में अब आपके दैनिक हिंदी समाचार-पत्र हिन्दुस्तान के बढ़नी बीट प्रतिनिधि के रुप में कार्य करने में अपने आपको असमर्थ पा रहा हूं।

15 अगस्त 2022 (गणतंत्र दिवस) व 26 जनवरी 2023 (स्वतंत्रता दिवस) का हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड कंपनी का जो भी बकाया है, उसका भुगतान 15 से 20 दिनों के अंदर कर देंगे, अन्यथा की स्थिति में कहें तो बकायेदारों की सूची इसके साथ ही संलग्न कर दें। कंपनी अपने स्तर से भुगतान ले ले।

भारत के सबसे प्रतिष्ठित समाचार-पत्र हिन्दुस्तान के साथ बीते 8 वर्षों तक जुड़े रहने का अवसर करने के लिए आप सहित शीर्ष पदाधिकारियों को आभार ज्ञापित करने हुए, आज से अपने आप को हिन्दुस्तान से अलग कर रहा हूं।

सादर धन्यवाद !

विकास सिंह

बढ़नी-सिद्धार्थनगर

प्रतिलिपि :

  1. आदरणीय श्री हरिओम पांडेय सर
    महाप्रबंधक, हिन्दुस्तान, गोरखपुर यूनिट
  2. एचआर सर
    हिन्दुस्तान, गोरखपुर यूनिट
  3. आदरणीय श्री संजीव बनर्जी सर
    विज्ञापन प्रबंधक, हिन्दुस्तान, गोरखपुर
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन