Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

फिर हारा दैनिक जागरण, 36 मीडियाकर्मियों को ब्याज समेत देने होंगे 9 करोड़ 30 लाख रुपए

लेबर कोर्ट नोएडा से 36 साथियों के मजीठिया वेज बोर्ड के केस का फैसला भी पहले की तरह ही दैनिक जागरण/ जेपीएल के खिलाफ आ गया है। यह फैसले की दूसरी क़िस्त है और यह भी वर्कर के ही पक्ष में है। इससे पहले 57 लोगों के पक्ष में आदेश नवंबर 22 में आया था, जिसकी प्रकिया नियमानुसार आगे बढ़ रही है।

नोएडा से एक फिर बड़ी खबर आ रही है। यहां जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड मामले में लेबर कोर्ट ने  18 अप्रैल को दैनिक जागरण के  36 कर्मियों के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। रिकवरी की ये राशि लगभग 9 करोड़ 30 लाख रुपये है। इसमें सबसे अधिक राशि 2897511 रुपये है, जबकि सबसे कम राशि 1223917 रुपये है। माननीय अदालत ने अपने फैसले में इन कर्मचारियों को देय तिथि से 7 फीसदी ब्याज देने  का भी आदेश दिया है। 

माननीय अदालत ने इस धनराशि को दो माह के भीतर देने का भी निर्देश दिया है।

जागरण प्रबंधन ने इन मामलों को भी लंबा खींचने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों के प्रतिनिधि राजुल गर्ग ने अदालत के समक्ष  कर्मचारियों का पक्ष रखते हुए उसकी इस कोशिश को भी नाकाम कर दिया। 

मालूम हो कि इससे पहले भी नवंबर 2022 में जागरण प्रबंधन 57 कर्मचारियों के मामले में हारा था। जिसमें अदालत ने उसे 11,59,00,78 करोड़ रुपये देय तिथि से मय सात फीसदी ब्याज की दर से देने का निर्देश दिया था। इन 57 कर्मचारियों के मामले में नोएडा उप श्रमायुक्त कार्यालय से आरआरसी भी जारी हो चुकी है। जागरण नोएडा लेबर के आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी गया था, जहां पर उसे स्टे नहीं मिला और अदालत ने फैसला अभी सुरक्षित रखा हुआ है।

इन साथियों की रिकवरी राशि इस प्रकार है….

श्री महेश कुमार तिवारी 2450894

श्री अंजनी कुमार चौधरी 2252868

श्री हरिश्चन्द्र सिंह 1308328

श्री भागवत प्रसाद 1798251

श्री बैध नाथ झा 1223917

श्री देवेंद्र जोशी 2738914

श्री सुभाष प्रसाद 2209072

श्री अरविंद कुमार 2072408

श्री बीरेंद्र कुमार मिश्रा 2484296

श्री नरवीर सिंह 1656652

श्री गोपाल कृष्ण गुप्ता 1630395

श्री नरेंद्र कुमार 2181095

श्री रण विजय पांडेय 1824814

श्री संजय कुमार गोयल 2897511

श्री अतर सिंह 2888149

श्री नरेंद्र सिंह राणा 1842189

श्री राजेश कुमार 1847784

श्री मदन मोहन 2008159

श्री देवी प्रसाद यादव 1766556

श्री मुन्ना कुमार सिंह 1933666

श्री संतोष कुमार झा 1755170

श्री अजय कुमार शर्मा 1807597

श्री रमाकांत यादव 2296087

श्री राम मुरारी तिवारी 1235874

श्री सत्य प्रकाश दीक्षित 1985515

श्री यशपाल सिंह 1970274

श्री हरपाल सिंह 2438530

श्री राजेश बाजपेयी 2900072

श्री विनोद कुमार झा 2029581

श्री नरेंद्र कुमार राजपूत 2272528

श्री अमरवीर सिंह 1430537

श्री जगवीर सिंह 1948283

श्री बिजेन्दर कुमार 2056218

श्री श्यामवीर सिंह 1663759

श्री नाहर सिंह 2324777

श्री आदेश 1861062

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. devesh tyagi

    April 25, 2023 at 7:15 pm

    नोटिस देने की प्रक्रिया और पात्र कौन हैं उसके बारे में भी बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन