Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सिपाही ने मुफ़्त में मुर्ग़ा खाया या पैसे देकर? देखिए दैनिक जागरण की पलटू पत्रकारिता

पहले छाप दी झूठी खबर, अब जागरण वाले मांग रहे माफी… दैनिक जागरण साहिबाबाद के ब्यूरो चीफ अवनीश मिश्रा को ब्यूरो चीफ बने 2 महीने भी नहीं हुए कि एक बड़ी गड़बड़ी दिखाई पड़ी है जो चर्चा का विषय है।

नए क्राइम रिपोर्टर प्रभात पांडेय ने एक महीने में माफीनामे का रिकॉर्ड बना दिया है। पहले पुलिस वाले के खिलाफ खबर छापी दी और जब फंसते दिखे तो माफीनामा छाप दिया गया। खबर और माफीनामा आप नीचे पढ़ सकते हैं।

सूत्र बता रहे हैं कि फालूदा वाले की हिमायत करते हुए ये पत्रकार शुरू में बोल बैठे कि पुलिस हो या कोई भी, किसी से डरते नहीं। पुलिस वाला फालूदा लेने आया तो उससे भिड़ गये और फिर छाप दी खबर। हो भी क्यों न। कई लोगों को इधर से उधर कर चुके दैनिक जागरण के समाचार संपादक प्रदीप शुक्ल और इनके सुपर आका विष्णु त्रिपाठी के खासमख़ास जो हैं। फिलहाल इन खबरों की चर्चा है।

सवाल है कि क्या बिना किसी लिखित कंप्लेन के ही खबर का प्रकाशन कर दिया गया? सिपाही से सेम डे वर्जन क्यों नहीं लिया गया? अगर खबर का सोर्स विश्वसनीय था तो माफ़ीनामा छाप कर दैनिक जागरण की जगहँसाई क्यों की गई?

इस खबर को ऑडियो-वीडियो में देखें-सुनें :

https://youtu.be/r1D6OkuBk5M

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन