Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

छपास पीड़ित आईपीएस अभिषेक पल्लवा!

गिरिजेश वशिष्ठ-

एक आईपीएस है अभिषेक पल्लवा. छपास पीड़ित. वो अपराधियों को गिरफ्तार होते ही लाइव दरबार लगाता है. मीडिया को बुला लेता है और उन्हें जलील करता है. इस सैडिस्टिक प्लेजर के चक्कर में ये भूल जाता है कि वो कानूनों का मूलभूत उल्लंघन कर रहा है.

जिन अपराधियों को पकडा जाता है अगर आप उन्हें पहले ही मीडिया के सामने पेश कर देंगे और लंबा दरबार लगाएंगे तो कोर्ट में अपराधी की शिनाख्त करने वालों को चुनौती दी जा सकेगी. गवाह शिनाख्त करेगा डिफेंस का वकील बोलेगा कि इसकी तो यूट्यूब पर नुमाइश की गई थी झूठा गवाह पेश किया गया है.

इसके अलावा जिसे सजा नहीं हो जाती उसकी अपनी डिग्निटी है. उसे पुलिस ने अपराधी घोषित किया है. अभी पता नहीं चला है कि वो अपराधी है या नहीं. उसका सार्वजिनिक रूप से मानमर्दन करना अपराध है.

लेकिन साहब छपासु हैं क्या कहा जाए. यहां तक कि साहब की लाइव अपराधी की नुमाइश में वो चटखारे लेकर एक लड़के का इन्टरव्यू कर रहे थे. उसने बोल दिया कि पता नहीं किस किस की ड्रग्स हमारे मत्थे मढ़ दी है. ये हमसे तो नहीं मिली तो जवाब में श्रीमान जी बोले ये आसमान से टपकी है. हैना?

किताबें चाटो और कुछ भी बन जाओ. ये है अंग्रेज़ों का प्रतिभाओं की पहचान का मैकेनिज्म जो ऐसे फल देता है. किताब चाटने का पुराना अनुभव था तो पहले डाक्टर बने और अब आईपीएस.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन