Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार राजदेव रंजन हत्‍याकांड में सीबीआई दर्ज की नई एफआईआर

सिवान।हिंदुस्‍तान के ब्‍यूरो चीफ रहे राजदेव रंजन हत्याकांड की जांच अब जल्द ही सीबीआई करेगी. सीबीआई एक नई एफआईआर दर्ज कर ली है. वह जल्‍द ही अपनी टीम को सीवान भेजेगी. इस बीच बुधवार को राजदेव की पत्नी आशा रंजन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले का ट्रायल दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की है. उधर,इस हत्याकांड केमुख्‍य आरोपी मोहम्‍मद कैफ के खिलाफ बुधवार की देर शाम गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया.

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि उन्हें इस हत्याकांड की जांच सौंपे जाने की जानकारी मिली है,लेकिन अभी तक कोई दस्तावेज नहीं मिल पाया है. दस्‍तावेज मिलने के बाद सीबीआई हत्याकांड को लेकर जांच शुरू करेगी.सूत्रों ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद अब सीबीआई की एक टीम को सीवानभेजी जाएगी, जो विभिन्‍न पहलुओं को ध्‍यान में रखकर नए सिरे से अपनी जांच करेगी. आरोपी मोहम्‍मद कैफ के सहाबुद्दीन के साथ दिखने के बाद सरकार और पुलिस भी सवालों के घेरे में है.

बिहार सरकार ने राजदेव की हत्या के चार दिन बाद ही मामले की सीबीआई को सौंपने का फैसला किया था, लेकिन अभी तक इस बारे में जांच एजेंसी ने फैसला नहीं किया था. लंबे समय से यह मामला ठंडे बस्‍ते में चला गया था. पत्रकार राजदेव रंजन की पत्‍नी आशा रंजन ने 11 सितंबर को दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया था. इसके बाद उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट में इस जांच के लिए याचिका भी दायर की थी. 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन