Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लाइव यूपी न्यूज़ 24 के सहयोगी संस्थान न्यूज़ टैंक्स को शिपिंग कम्पनी एंग्लो ईस्टर्न ने मानहानि का नोटिस भेजा!

लखनऊ से चलने वाले लाइव यूपी न्यूज़ 24 के सहयोगी संस्थान न्यूज़ टैंक्स को शिपिंग कम्पनी एंग्लो ईस्टर्न ने मानहानि का नोटिस भेजा है। बीते पांच वर्षों से रोहित रमवापुरी मैरिटाइम पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट पर डायरेक्टर जनरल शिपिंग ने कई कंपनियों के लाइसेंस भी निरस्त किये हैं। एंग्लो ईस्टर्न कम्पनी में गाजियाबाद निवासी संजय चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहाज पर मौत हो गई थी। एक लंबी लड़ाई के बाद संजय की पत्नी अमृता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। उसी के आधार पर रोहित रमवापुरी ने खबर की जिससे बौखला कर कंपनी ने नोटिस भेज दिया। मर्चेंट पर हिंदी में कम ही लोग खबर करते हैं। वहीं लाइव यूपी न्यूज़ 24 के नए एडिटर अनिल द्विवेदी ने कहा है कि हमारा संस्थान ऐसे गंभीर और जनसरोकार की पत्रकारिता के लिए कटिबद्ध है। हम अपना अभियान जारी रखेंगे।

रोहित रमवापुरी
(शिपिंग कंपनी एंग्लो ईस्टर्न से मानहानि का नोटिस धारी पत्रकार)

जानिए रोहित रमवापुरी ने नोटिस के बाद क्या लिखा है…

नमस्कार मै कौन बोल रहा हूँ… क्यों बोल रहा हूँ , कैसे बोल रहा हूँ, इससे क्या फर्क पड़ता है…. जब सवाल पूछने पर शिपिंग कम्पनी एक लम्बा चौड़ा नोटिस थमा देती है. वह इसलिए की एक खोजी और जिज्ञासु पत्रकार होने के नाते आसपास क्या घटना घट रही है उस पर नजर बनायें रहें। जब टीवी खोलते ही थल से लेकर नभ तक की खबरें हमारे आपके ड्राइंग रूम में पहुँचती हैं तो जल में क्या घटना घट रही है उसकी भी सूचना जरुरी है, क्योकि जब हम सुबह नाश्ता करते हैं और रात का खाना खाते हैं तो हमारे घरों में लगा एलपीजी सलेंडर कहता है साहब हम समुन्द्र से आये हैं, तो पत्रकार मन कहता है क्यों न समुद्र में काम कर रहे नाविक भाइयों की खबर लिखी, पढ़ी और देखी जाये। बाबा तुलसी के आँगन के हम सब बच्चे हिंदी में जहाज की खबरें कम पाते थे तो हमने सोचा क्यों न हिंदी में कुछ लिखा जाए। फिर क्या था, कीबोर्ड पर खुद ब खुद ऊँगली थिरकती गई और शब्द निकलते गए।

नमस्कार मैं हूँ रोहित रमवापुरी आप देख रहे हैं लाइव यूपी न्यूज़ २४। … आपलोग सोच रहे होंगे इतनी लम्बी चौड़ी भूमिका आखिर क्यों। … आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है। .. हमारे सहयोगी चैनल न्यूज़ टैंक्स को शिपिंग कंपनी एंग्लो ईस्टर्न ने एक नोटिस भेजा है , मान हानि का। उस नोटिस में क्या लिखा है पूरी जानकरी नहीं है क्योकि हमको अंग्रेजी ज्यादा नहीं आती है। सिर्फ इतनी आती है कोई थैंक्स बोलता है तो वेलकम जरूर बोल देता हूँ , कोई गलती हुई तो सॉरी भी बोल लेता हूँ. कई बार अपने जूनियर से यह भी पूछता हूँ कि एंग्लो में a होगा या e… अब आप समझ जाइये हम अंग्रेजी के कितने जानकार हैं.

नोटिस कुल सात लोगों को मिली है। उनकी बात अगर हम माने तो उस नोटिस में यह लिखा है कि fir कॉपी क्यों दिखाई, फोटो क्यों लगाया , वीडियो हटाओ आदि आदि। वास्तविकता क्या है यह तभी बताऊंगा जब एंग्लो ईस्टर्न हिंदी में सवाल करेगा तो आप लोगों को सब बताऊंगा।

जानकरी के मुताबिक नोटिस में यह भी लिखा है कि २० करोड़ से अधिक का हर्जाना भी देना है। अगर हम अपने बीते ११ साल की तन्ख्य्वाह जोड़ लें तो शायद २० लाख भी नहीं है। ऐसे में आप लोग यह बताइये कि मानहानि हमने की है या एंग्लो ने इस तरह का नोटिस देकर मेरा मजाक उड़ाया है। पहले उनको यह पता करना चाहिए कि मेरी आर्थिक स्थिति क्या है। एंग्लो ईस्टर्न ने यह नोटिस भेजकर धमकाने का प्रयास किया कि उनके ख़िलाफ़ कुछ न लिखा जाये और न ही बोला जाए , इस तरह का नोटिस हम जैसे श्रमजीवी पत्रकरों के लिए मानसिक प्रताड़ना से कम नहीं है।

मीडिया समाज का अधिवक्ता है। एक पीड़ित महिला जिसका पति इस दुनिया से चला गया जिसके बच्चे अनाथ हो गई जिसके शिकायत पर डीजी शिपिंग ने यह माना की लापरवाही के कारन संजय चौधरी की मौत हुई। उत्तरप्रदेश के गाजियाबद में गंभीर धाराओं में एंग्लो ईस्टर्न के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। बतौर पत्रकार हमने खबर चला दी तो क्या गलत कर दिया हमने आरोपियों की अगर फोटो लगा दी तो कौन सी आफत आ गई ,,,, अगर हम मान लेते हैं की इससे आपकी मान हानि हुई है तो आप तो हमसे बड़े गुनहगार आपकी लापरवाही से मानव की जान चली गई। डीजी शिपिंग के ने एक आरटीआई का जवाब देते हुए कहा था की बीते पांच वर्षों में एंग्लो ईस्टर्न में २० के लगभग मौत या दुर्घटना के मामले दर्ज हुए हैं , क्या एंग्लो ईस्टर्न यह बताएगा की इस दुर्घटना या मौत के मामले में कोई जाँच हुई , क्या किसी की जिम्मेदारी तय की गई अगर हुई हो तो वह जरूर बताइये हम यह बातएंगे की एंग्लो ईस्टर्न सुरक्षा के मनको से समझौता नहीं करता है और जो दोषी थे उनपर एक्शन हुआ लेकिन एंग्लो शायद कोई ऐसा कदम नहीं उठाया है। एंग्लो के उच्च कोटि के सुरक्षा के मानकों की वकालत करने वाले मैरिटीमे यूनियन ऑफ़ इण्डिया mui के तुषार प्रधान क्या यह बताएँगे की उन्होंने इन 20 मौतों या दुर्घटना को लेकर कोई जांच का लेटर लिखा यदि लिखा हो तो जरूर बताइये। अब हम उनके नाम जानते हैं जिनको नोटिस दिया गया है।सबसे पहले नाम है अमृता सिंह का अमृता सिंह ने पहले अपना पति खोया अब उन्ही के ऊपर जुरमाना लगा दिया

यह वह नाम हैं जिनके खिलफ एंग्लो ईस्टर्न ने मानहानि का नोटिस जारी की है। अब मै जनता की अदालत में हूँ आप सब फैसला कीजिये। हम आपको वचन देते हैं नाविकों की यह लड़ाई जारी रहेगी , इस तरह के नोटिस से हम डरने और झुकने वाले नहीं हैं।अभी हम हिंदी नोटिस का इंतज़ार कर रहे हैं।आप जितनी भी मेरी आवाज दबाएंगे हम उतने ही निखर कर आएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन