Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कासगंज में मनोज कुमार पत्रकार के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज

कासगंज : यूपी के कासगंज में पत्रकार मनोज कुमार पर कालाबाजारी करते हुए अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की सप्लाई करने का मुकद्दमा दर्ज हुआ है। मनोज कुमार पर आरोप है कि वे पड़ोसी जनपद एटा से फौजी गैस एजेंसी से अवैध रूप से जिले में गैस सिलेंडरों की सप्लाई करते हैं। उपरोक्त घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग मनोज कुमार के सहयोगी वाहनों में उपयोग करते हुए पकड़े गए हैं।

सहावर पूर्ति निरीक्षक रामशरण सिंह की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि मुखबिर द्वारा उन्हें सूचना दी गयी कि अमांपुर कस्बे में अवैध रूप से गैस रिफलिंग का कार्य संचालित हो रहा है जिसके बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ अमांपुर के मोहनपुर रोड पर छापा मारकर एक अभियुक्त राजेश कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ करने पर उसने बताया कि उपरोक्त गैस सिलेंडरों की सप्लाई मनोज कुमार पत्रकार द्वारा फौजी गैस एजेंसी एटा से की जाती है। पूर्ति निरीक्षक ने बरामद हुए सिलेंडरों व तुलाई के उपयोग में लाने वाले धर्मकांटे को कब्जे में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ अमांपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिले की अमांपुर कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/ 7 तथा IPC की धारा 285 के तहत मुकद्दमा पंजीकृत हुआ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन