Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वसूली करने से मना किया तो ब्यूरो चीफ ने रिपोर्टर को नौकरी से निकाला, सुनिए बातचीत!

कानपुर नगर के न्यूज़ नेशन के पत्रकार श्याम तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने वसूली न करने वाले कानपुर देहात के पत्रकार हरगोविंद कुशवाहा को नौकरी से हटवा दिया। न्यूज़ नेशन के पत्रकार श्याम तिवारी का कानपुर देहात के रिपोर्टर से 4 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है।

न्यूज़ नेशन चैनल के नाम पर 4 लाख रुपये की रंगदारी रिपोर्टर हरगोविंद कुशवाहा के न देने पर श्याम तिवारी ने चैनल के ऑफिस में शिकायत करके कानपुर देहात के न्यूज़ स्टेट के संवाददाता हरगोविंद कुशवाहा को चैनल से हटवा दिया है।

हरगोविंद का आरोप है कि अभी भी रुपये की मांग की जा रही है। कहा जा रहा है कि 5 लाख रुपये दो, तुम्हारा चैनल में फिर से नियुक्ति करवा दें, दूसरी पार्टी 5 लाख रुपये दे रही है। आरोप है कि श्याम तिवारी ने 6 महीने जेल काट कर आए पॉस्को के आरोपी रामगोविंद से सेटिंग कर उसे कानपुर देहात जिले का रिपोर्टर नियुक्त करा दिया है।

सुनें ऑडियो-

सुनें ये बातचीत, पैसे तक सीमित होकर रह गई है न्यूज़ स्टेट / न्यूज़ नेशन चैनल की पत्रकारिता!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. Ajay Verma

    July 14, 2023 at 1:45 pm

    Shame..shame.

  2. pathan

    July 21, 2023 at 11:05 am

    shyam tiwari badhiya patrkar hai vasulbaj nahi hai channel vale hi vasuli karaate hai

  3. सईद अर्शी

    August 24, 2024 at 8:51 am

    अब क्या करें पत्रकार पुलिस के साथ मिलकर या तो व्यापारियों और जनता का उत्पीड़न करें, या नौकरी छोड़े, इस तरह की नौकरी में तनख्वाह मिलती नहीं,उल्टा विज्ञापन के नाम से उगाही करनी पडती हैँ, जो अभ्यस्त हो जाते हैँ ठीक से ब्लैकमेल कर लेते हैँ वह अपना भी भला कर पाते हैँ और चैनल का भी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन