Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अक्षय जैन, दीपक कुमार, युधिष्ठिर महतो और जियाउल हक के बारे में सूचनाएं

जयपुर से सूचना है कि A1TV की बिगड़ती वित्तीय स्थिति के चलते 8 वर्ष से अधिक समय से कार्य कर रहे अक्षय जैन ने भी अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। खबर है कि आने वाले कुछ दिनों में ओर भी कई लोग A1TV से इस्तीफ़ा देंगे।

यूपी के संभल से न्यूज़ नेशन न्यूज़ स्टेट चैनल में कार्यरत दीपक कुमार ने अपना वेडिंग इवेंट मैनेजमेंट का बिजनेस शुरू किया है। दीपक पिछले 10 सालों से मीडिया जगत से जुड़े हुए हैं एवं हिंदी खबर से शुरुआत करके इंडिया टीवी और न्यूज़ नेशन जैसे चैनलों में कार्य कर चुके हैं। दीपक संभल से न्यूज़ नेशन और न्यूज़ स्टेट के रिपोर्टर हैं।

धनबाद/रांची : युवा पत्रकार युधिष्ठिर महतो पाक्षिक समाचार पत्र झारखंड क्रांति खबर के उप संपादक बनाए गए। युधिष्ठिर वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। झारखंड क्रांति खबर का दैनिक डिजिटल संस्करण लगातार प्रकाशित किया जा रहा हैं। रांची से माह में दो बार इसका प्रिंट संस्करण भी निकलेगा। संपादक वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि संभवतः एक हजार प्रतियों का प्रकाशन होगा और यह लोगों में मुफ्त में वितरित किया जाएगा।

चित्रकूट से सूचना है कि एबीपी से पत्रकार जियाउल हक कार्यमुक्त हो गए हैं. जियाउल हक पर कई किस्म के आरोप लगे थे. बताया जाता है कि एबीपी ने आरोपों की जांच कराई और उसके बाद कार्रवाई की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन