Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ईपीडब्ल्यू को मिला नया संपादक, कार्तिकेय को नई जिम्मेदारी

EPW यानि इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली मैगजीन का नया संपादक प्रोफेसर एस महेंद्र देव को बनाया गया है. ये जानकारी मैगजीन प्रकाशित करने वाले समीक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक नैय्यर ने एक बयान में दी. महेंद्र देव एक अगस्त से कार्यभार संभालेंगे. अभी तक प्रोफेसर गोपाल गुरु संपादक के रूप में कार्यरत हैं. गोपाल गुरु पांच वर्षों से EPW में संपादक के रूप में सेवा दे रहे हैं. उनका कार्यकाल इसी जुलाई लास्ट में पूरा हो जाएगा. देव ने 22 किताबें लिखीं और संपादित की हैं. वे आईसीएफएआई हैदराबाद में प्रोफेसर, इंस्टीट्यूट फॉर डेवलपमेंट स्टडीज आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष और एक्सिस बैंक के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक हैं.

टीवी9 से खबर है कि एग्जीक्यूटिव एडिटर कार्तिकेय शर्मा ग्रुप के ओटीटी न्यूज सर्विस प्लेटफॉर्म ‘न्यूज9 लाइवस्ट्रीम’ में डिप्टी मैनेजिंग एडिटर बनाए गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन