Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

Zee Media से जुड़े पत्रकार आलोक कुमार, मिली नई जिम्मेदारी

मदन मोहन सोनी-

वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार ने जी मीडिया के साथ नाता जोड़ लिया है। आलोक ने बतौर एडिटर जी न्यूज डिजिटल ज्वाइन कर लिया है। इसके पहले आलोक कुमार टाइम्स नेटवर्क के साथ जुड़े हुए थे।

पिछले पौने चार साल से आलोक नवभारत टाइम्स डिजिटल के एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे। 13 अक्टूबर 2023 को उन्होंने नवभारत टाइम्स डिजिटल से इस्तीफा दे दिया था।

टाइम्स नेटवर्क से पहले आलोक कुमार टीवी 9 समूह के साथ जुड़े हुए थे। यहां वो एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर थे। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले आलोक नेटवर्क 18, लाइव इंडिया, सहारा समय, बीबीसी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का भी हिस्सा रह चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. देवकुमार पुखराज

    November 15, 2023 at 12:41 pm

    आलोक जी भारतीय डिजिटल मीडिया के शीर्ष पत्रकारों में समादृत हैं. उनको नई पारी के लिए शुभकामनाएं. वे जहां भी रहे संस्थान को शिखर पर ले गये. फिर से उनको नई पारी के लिए बहुत बधाई..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन