Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आशिफ एकबाल के बाद न्यूज़ इंडिया में आई इस्तीफ़ों की बाढ़

नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ इंडिया से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां से न्यूज़ हेड आशिफ एकबाल के इस्तीफ़ा देने के बाद कई लोगों द्वारा इस्तीफ़ा देने का सिलसिला शुरु हो गया है.

सबसे बड़ी बात की चैनल की लॉंचिंग टीम का बेहद अहम हिस्सा रहे दिल्ली के ब्यूरो चीफ़ गौरव मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. गौरव की स्टोरी ऑपरेशन अंगुठा से ही चैनल की लॉंचिंग हूई थी. वे चैनल के ‘ले फॉउंडेशन स्टोन’ रखने वालों मे रहे हैं. इसके साथ ही सीनियर स्पेशल प्रिंसिपल कॉरोस्पोंडट और क्राइम शो के एंकर अली शरर ने भी चैनल को गुड बॉय कहा है. अली को कंछावला कांड में शानदार रिपोर्टिंग के लिए बेहद प्रतिष्ठित एवार्ड से भी नवाजा गया था.

इसके अलावा बेहतरीन रिपोर्टरों में शुमार और बीजेपी में अपने मज़बूत सोर्स के लिए जाने जाने वाले सीनियर प्रिंसिपल कॉरोस्पोंटेड दिपक चौबे समेत आम आदमी पार्टी में अपनी पकड़ और जनरल बीट की रिपोर्टिंग में महारथ हासिल रखने वाले नमित त्यागी ने भी न्यूज़ इंडिया का दामन छोड़ दिया है.

इन लोगों ने एक साथ अपना इस्तीफ़ा मैनेजमेंट को भेंज दिया है. दिलचस्प बात ये है कि ये चारों ही न्यूज़ इंडिया के अहम सदस्य माने जाते रहे हैं. इनपुट है कि ये लोग एडिटर आशिफ एकबाल की टीम के साथ मज़बूती दर्शाते नज़र आए.

इन लोगों के साथ ही न्यूज़ इंडिया असाइनमेंट पर डिप्टी शिफ़्ट इंचार्ज की भूमिका निभा रहे शिवम कुमार ने भी न्यूज़ इंडिया से इस्तीफ़ा दे दिया है.

ये भी पढ़ें…. न्यूज़ इंडिया के चैनल हेड आशिफ एकबाल ने दिया इस्तीफा!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rahul

    December 11, 2023 at 7:17 pm

    Vacancy hai kya….? Abhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन