Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पूर्व डीजीपी के ब्राह्मण वाले बयान पर भड़के वरिष्ठ पत्रकार….

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय इन दिनों कथावाचक बन गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा में है। इस वीडियो में कथा बांचते हुए गुप्तेश्वर पांडेय कह रहे हैं कि ब्राह्मण भले ही नीच हो, बड़ा अधम हो, बड़ा पतित हो, कुछ भी हो, ब्राह्मण के क्रोध से बचना चाहिए। गुप्तेश्वर पांडेय के इस बयान को लेकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने एक्स पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि ऐसा कहने वाला ये आदमी आईपीएस अधिकारी रहा है। बिहार का डीजीपी रहा है। आज संत बनकर अगर ये ऐसी बातें कर रहा है तो जब वर्दी में रहा होगा तो इसने क्या सब किया होगा ?

वहीं इस वीडियो पर कमेंट करते हुए जाने माने पत्रकार रवीश कुमार ने लिखा है कि भयानक है। इस आदमी ने वर्दी पहनकर भी सामंती जीवन जीया होगा। प्रवचन कथा के नाम पर सड़ी गली सोच का प्रचार हो रहा है। इन्हें पता है कि संत की आड़ में और धर्म के नाम पर कोई बोलेगा नहीं तो कुछ भी बोलते जाओ।
रवीश कुमार के अनुसार पूर्व अफ़सरों को रिटायरमेंट के बाद किताब लिखने से पहले सरकार की इजाज़त लेनी पड़ती है मगर बकवास और संविधान विरोधी बातें फैलाने के लिए धर्म का चोला काफ़ी है। नफ़रत फैलाओ। जातिवाद करो। बाबा बन जाओ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन