Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इस्रायल ने बमबारी और क्रूरता से दिखा दिया है कि वह एक हमले के बहाने पूरी नस्ल को खत्म कर देना चाहता है!

अंग्रेजी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक गज़ा पट्टी में युद्ध के आधुनिक रिकॉर्ड में सबसे विनाशकारी शहरी युद्ध के बराबर विनाश पैदा कर रहा है.

दिसंबर के मध्य तक, इज़राइल ने पट्टी पर 29,000 बम, युद्ध सामग्री और गोले गिराए थे. गज़ा के 439,000 घरों में से लगभग 70% और इसकी लगभग आधी इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं. बमबारी ने बीजान्टिन चर्चों और प्राचीन मस्जिदों, कारखानों और अपार्टमेंट इमारतों, शॉपिंग मॉल और लक्जरी होटलों, थिएटरों और स्कूलों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. पानी, बिजली, संचार और स्वास्थ्य देखभाल के अधिकांश बुनियादी ढाँचे जिन्होंने गज़ा को कार्यशील बनाया, उनकी मरम्मत नहीं की जा सकती.

पट्टी के 36 अस्पतालों में से अधिकांश बंद हैं, और केवल आठ ही मरीजों को स्वीकार कर रहे हैं. खट्टे पेड़, जैतून के पेड़ और ग्रीनहाउस नष्ट हो गए हैं. इसके दो-तिहाई से अधिक स्कूल क्षतिग्रस्त हैं.

हृदयेश जोशी-

अगर इंसानियत हमारे भीतर है तो इस नये साल के पहले दिन यह एक सवाल खुद से ज़रूर पूछना चाहिये कि हमास तो आतंकवादी संगठन है लेकिन इतने बड़े स्तर पर इतने लंबे समय तक बेगुनाहों का कत्ल करने वाली इस्राइली सरकार और सेना क्या किसी आतंकवादी संगठन से कम है?

साल के आखिरी दिन भी इस्राइल ने फिर बमबारी कर 100 से अधिक लोगों को मार दिया और करीब 250 को घायल किया है और वहां के अस्पताल तकरीबन बन्द हो चुके हैं। अब तक गज़ा में 20 हज़ार से अधिक लोग इस्राइली सेना की बमबारी में मारे जा चुके हैं जिनमें आधे से अधिक संख्या महिलाओंं और बच्चों की है।

क्या इस्राइल का हमास से लड़ने का यह तरीका है कि वह पूरी फिलिस्तीनी आबादी को मिटा देगा? इस नरसंहार को इतिहास में इस्राइल की क्रूरता के साथ पूरी मानवता, सभ्य समाज और आधुनिकता के वाहक कहे जाने वाले देशों की कायरता और पाखंड के रूप में भी याद करेगा।

बीसवीं सदी में जब यहूदियों का नरसंहार किया गया तो कई लोगों को दूसरे विश्व युद्ध के आखिरी दिनों तक उस अमानवीय क्रूरता का पता भी नहीं चला था लेकिन जब आज हर पल की जानकारी तमाम संचार माध्यमों से उपलब्ध है तो दुनिया के आधुनिक और अमनपसंद देशों की कायरना चुप्पी किसी अपराध से कम नहीं है।

इस्राइल पर हमास के क्रूर और बर्बर हमले की सारी दुनिया ने आलोचना की लेकिन इस्रायल ने पिछले 3 महीनों से जारी बमबारी और क्रूरता से दिखा दिया है कि वह हमास के हमले के बहाने अब एक पूरी नस्ल को खत्म करना चाहता है। बेगुनाह बच्चों और नागरिकों को लगातार मौत के घाट उतार रही इस्राइली सेना अब दुनिया के किसी भी आतंकी संगठन से कैसे कम है?

देखें युद्ध की प्रलयंकारी तस्वीरें और वॉल स्ट्रीट की रिपोर्ट…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन