Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

लंदन विश्वविद्यालय के विजिटिंग रिसर्च फेलो बने जयप्रकाश मिश्र

स्वाधीन व पराधीन भारत की पत्रकारिता पर करेंगे शोध

लंदन : लगभग एक दशक तक देश के चुनिंदा अखबारों दैनिक जागरण, प्रभात खबर, हिन्दुस्तान, सन्मार्ग, दैनिक भास्कर व नई दुनिया में बतौर रिपोर्टर व उप संपादक काम करने वाले व प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के शोधार्थी जयप्रकाश मिश्र लंदन विश्वविद्यलय के स्कूल आफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (सोआस) के विजिटिंग रिसर्च फेलो बनाये गये हैं। श्री मिश्र सोआस के साउथ एशियन स्टडीज इकाई में फैकल्टी आफ लैंग्वेज एंड कल्चर के तौर अध्ययन अध्यापन का काम करेंगे।

श्री मिश्र प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय और लंदन विश्वविद्यालय के बीच हुए एक शैक्षिण करार के तहत अप्रैल से जून तक लंदन में रहेंगे। प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व जयप्रकाश मिश्र के सुपरवाइजर डा. ऋषिभूषण चौबे ने बताया कि जयप्रकाश मिश्र सोआस में विजिटिंग रिसर्च फेलो के तौर पर अपने शोध कार्य को और अधिक वैश्विक स्तरीय बनाने का प्रयास करेंगे। हिन्दी पत्रकारिता और विशाल भारत पर शोध कर रहे जयप्रकाश मिश्र पराधीन व स्वाधीन भारत की पत्रकारिता के विविध आयामों पर सोआस, इंडिया हाउस लाइब्रेरी व ब्रिटिश लाइब्रेरी में शोध करेंगे। डा. चौबे ने कहा कि जयप्रकाश मिश्र ने लगभग 10 वर्षों तक अग्रणी समाचार पत्रों में काम किया है, जिसके चलते उन्हें इस विषय में विशेष रूचि है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Gaurav Mishra

    April 28, 2017 at 8:46 am

    बढ़िया !! इनसे मुलाक़ात का मौका मिला लंदन में .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन